फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   German Model Lizlaj Reveals I Was Offered Money To Speak Against Virat Kohli After He Liked Her Post

'विराट के खिलाफ बोलने के लिए ऑफर हुए थे पैसे', जर्मन मॉडल लिजलैज का बड़ा खुलासा; कोहली ने लाइक की थी पोस्ट

Mon, 11 May 2026 04:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 11 May 2026 04:47 PM IST
सार

Virat Kohli Lizlaz Controversy: कुछ दिनों पहले क्रिकेटर विराट कोहली ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की पोस्ट लाइक की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था। अब उस घटना को याद करते हुए इन्फ्लुएंसर ने बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
German Model Lizlaj Reveals I Was Offered Money To Speak Against Virat Kohli After He Liked Her Post
लिजलैज-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेटर विराट कोहली फिलहाल आईपीएल में अपनी बैटिंग से खुब धूम मचा रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले उनके एक लाइक ने पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। विराट ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की पोस्ट लाइक की थी। अब उस पूरी घटना को याद करते हुए उस समय हुई चीजों को लेकर लिजलैज ने बड़े खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन

छवि खराब करने के लिए ऑफर हुए थे पैसे
हाल ही में फिल्मी मंत्र मीडिया के साथ पॉडकास्ट में इन्फ्लुएंसर लिजलैज ने खुलासा किया कि जब से कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी, तब कई जर्नलिस्ट ने उन्हें पैसे ऑफर किए थे, ताकि वे विराट के खिलाफ बयान दें, और उनकी छवि खराब करें। 

विज्ञापन

German Model Lizlaj Reveals I Was Offered Money To Speak Against Virat Kohli After He Liked Her Post
लिजलैज - फोटो : इंस्टाग्राम

मुझे पैसे ऑफर किए थे...
लिजलैज ने कहा, ‘उस समय कुछ जर्नलिस्ट थे, जिन्होंने मुझे पैसे ऑफर किए थे, ताकि मैं उनके बारे में ऐसी बातें कहूं, जो हुई ही नहीं। लेकिन मैं ऐसा क्यों करती। मैं पैसे के लिए उनकी छवि खराब क्यों करूं, मैं वैसी नहीं हूं।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)


ये भी पढ़ें- Cannes 2026: कब-कहां और कैसे देख सकेंगे कान फिल्म फेस्टिवल? आलिया-ऐश्वर्या समेत ये भारतीय सेलेब्स होंगे शामिल

German Model Lizlaj Reveals I Was Offered Money To Speak Against Virat Kohli After He Liked Her Post
लिजलैज - फोटो : credit: Instagram @lizlaz_tv
कौन हैं इंफ्लुएंसर लिजलैज? 
लिजलैज जर्मन-साउथ अफ्रीकन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वे सिंगर भी हैं। ट्रैवल व्लॉग भी बनाती हैं। वे ज्यादातर व्लॉग भारतीय संस्कृति और टूर पर बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन

German Model Lizlaj Reveals I Was Offered Money To Speak Against Virat Kohli After He Liked Her Post
लिजलैज - फोटो : इंस्टाग्राम
भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हैं लिजलैज
लिजलैज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालने पर पता चलेगा कि वे भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हैं। वे यहां आ भी चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज शेयर किए हुए हैं।

जनवरी में उन्होंने हरियाणा में एक शादी में भी शिरकत की थी। करीब 3 हफ्ते पहले इनकी एक पोस्ट को विराट कोहली ने लाइक किया था, जिसके बाद से काफी चर्चा में आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed