‘फैमिली नहीं चाहिए तो मैरिज की जरूरत नहीं’, शादी की बात पर क्या बोल गए अविनाश तिवारी? कहा- ‘मेरा समय निकल गया’
Avinash Tiwari: एक्टर अविनाश तिवारी फिलहाल उनकी आने वाली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने शादी करने को लेकर खुलकर बातचीत की।
विस्तार
जल्द ही अविनाश तिवारी और मेधा शंकर फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' मेंं नजर आएंगे। दोनों फिलहाल इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच अविनाश तिवारी ने शादी को लेकर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शादी जरूरी नहीं है, जब तक कि आप परिवार शुरू करना नहीं चाहते। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
शादी उतनी जरूरी नहीं
आइएएनएस से बातचीत के दौरान अविनाश ने बदलते समाज पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि आज के समय में, जैसे-जैसे हमारी सोसाइटी बदल रही है, आज के समय में शादी तभी जरूरी है जब आप एक परिवार शुरू करना चाहते हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप जरूरी तौर पर परिवार नहीं बनाना चाहते, तो शादी उतनी जरूरी नहीं है। आप लाइफ पार्टनर के साथ रह सकते हैं, इसके लिए शादी का टैग होना जरूरी नहीं है।
अगर आप परिवार बनाना चाहते हैं, तो उम्र हमेशा एक अहम फैक्टर होती है। इसलिए लोग कहते हैं कि सही समय पर शादी करनी चाहिए, जब आपका शरीर सबसे बेहतर स्थिति में होता है। लेकिन अगर आप परिवार नहीं बनाना चाहते, तो शादी करना जरूरी नहीं है, बात इतनी सी है।’
मेरा समय निकल चुका है
अविनाश तिवारी ने यह भी बताया कि बदलते समय और मेडिकल साइंस में हो रही तरक्की के साथ शादी और उम्र को लेकर लोगों की सोच धीरे-धीरे बदल रही है। उन्होंने कहा, ‘अब उम्र का दायरा बढ़ गया है और हमारे देश में भी शादी करने वाले लोगों का प्रतिशत कम हुआ है। यही एक वजह है कि 'गिन्नी वेड्स सनी 2' जैसी फिल्मों के जरिए इन मुद्दों को दिखाया जा रहा है, ताकि समझा जा सके कि आजकल लोग शादी क्यों नहीं करना चाहते।’
अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए अविनाश ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘जहां तक मेरी बात है, मुझे लगता है कि मेरे आसपास के लोग सोचते हैं कि मेरा समय निकल चुका है, यानी मैं लेट हो गया हूं।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो अविनाश तिवारी जल्द ही 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में नजर आएंगे, जिसमें वह मेधा शंकर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कमेंट
कमेंट X