Bhooth Bangla First Review: सामने आया अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' का पहला रिव्यू, जानिए कैसी है फिल्म
Bhooth Bangla First Review: अक्षय कुमार अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' कल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके पेड प्रिव्यू शो आज 16 अप्रैल को आयोजित हुए हैं। फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है। जानिए कैसी बताई जा रही है यह फिल्म?
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' दस्तक दे रही है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर पहला रिव्यू सामने आया है, जिसके मुताबिक यह जबर्दस्ट एंटरटेनिंग फिल्म है। इसे खूबसूरती से क्राफ्ट किया गया है। इस फिल्म में राजपाल यादव भी हैं और उनकी दिल खोलकर तारीफ की गई है। जानिए किसने किया है यह रिव्यू? और, क्या कहा है?
फिल्म को मिले कितने सितारे?
फिल्म 'भूत बंगला' के रिव्यू गुरुवार शाम तक आने की संभावना है। मगर, फिल्म का पहला रिव्यू आ चुका है। यह रिव्यू ट्रेड विश्लेषक रमेश बाला ने किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है और 'भूत बंगला' की दिल खोलकर तारीफ की है। स्टार देने के मामले में भी उन्होंने दरियादिली दिखाई है। ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने यह फिल्म देखने के बाद अपना रिएक्शन लिखा है। उन्होंने इसे चार सितारे दिए हैं।
'बहुत उम्दा बेबी'; टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में रणबीर कपूर के शामिल होने पर आलिया भट्ट ने जताई खुशी
फिल्म की कहानी क्या है?
ट्रेड एक्सपर्ट ने आगे लिखा है, 'यह एक बहु-स्तरीय सुपरनैचुरल कहानी के रूप में सामने आती है। कहानी की जड़ें वधुसुर की डरावनी कहानी और एक ऐसे गांव में हैं, जो लंबे समय से उसकी काली मौजूदगी के साये में रहा है। इसमें एक भुतहा बंगला भी शामिल है। इस हॉरर के पीछे एक दिलचस्प बैकस्टोरी छिपी है, जो धीरे-धीरे सामने आती है और कहानी में गहराई के साथ-साथ इमोशंस जोड़ती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और राजपाल यादव के अलावा तब्बू, परेश रावल, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
अक्षय कुमार की अदाकारी एक नंबर
उन्होंने आगे लिखा है, 'फिल्म में जो बात वाकई सबसे अलग है, वह यह कि यह फिल्म भूत और जीवित किरदारों के बीच के अनोखे रिश्ते को किस तरह दिखाती है? यह डर और ह्यूमर का ऐसा मेल है, जो आपको कहानी से पूरी बांधकर रखता है। रमेश बाला ने अक्षय कुमार की अदाकारी की तारीफ करते हुए लिखा है, 'उन्होंने अपने करियर का बेहतरीन अभिनय दिया है। उन्होंने कॉमेडी और गंभीर पलों के बीच बड़ी सहजता से तालमेल बिठाया है। उनके पंचलाइन एकदम सटीक बैठते हैं और उनकी मौजूदगी पूरी फिल्म को आगे बढ़ाती है।
#BhoothBangla : ⭐️⭐️⭐️⭐️
— Ramesh Bala (@rameshlaus) April 15, 2026
It unfolds as a layered supernatural tale rooted in the eerie legend of Vadhusur and a village long possessed by his dark presence, including the haunted bungalow itself. Beneath the horror lies an intriguing backstory that slowly reveals itself, adding… pic.twitter.com/LcqcfRGM62
राजपाल यादव और परेश रावल ने निभाया अक्की का साथ
आगे लिखा है, 'परेश रावल और राजपाल यादव ने अक्षय कुमार का पूरा साथ दिया है। अपनी शानदार कॉमिक केमिस्ट्री से उन्होंने फिल्म के पहले हिस्से को और भी शानदार बना दिया है। यह गजब की एंटरटेनिंग फिल्म है। इंटरवल का पल रोंगटे खड़े कर देने वाला है और वहीं से यह फिल्म धीरे-धीरे अपने रहस्यों से पर्दा उठाती है। दर्शकों को अंत तक अपनी सीट से बांधे रखती है। पूरी कास्ट का अभिनय सराहनीय है और निर्देशन यह सुनिश्चित करता है कि हॉरर, कॉमेडी और सस्पेंस के बीच एक सहज संतुलन बना रहे।
क्या दर्शकों को मिलेगी 'भूल भुलैया' जैसी वाइब?
रमेश बाला लिखते हैं, 'अगर आपको 'भूल भुलैया' (2007) पसंद आई थी, तो यह फिल्म भी वैसी ही पुरानी यादों को ताजा करने वाला जादू करती है। इसे एक ऐसी टीम का साथ मिला है, जो इस जॉनर को अच्छी तरह समझती है। कुल मिलाकर, एक बेहतरीन ढंग से बनाई गई एंटरटेनिंग फिल्म है। फिल्म का यह पहला रिव्यू देखकर तो लग रहा है कि 'भूत बंगला' रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच खुद को बचा ले जाएगी। हालांकि, पूरी तस्वीर फिल्म रिलीज होने और उस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।

कमेंट
कमेंट X