सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut supports Deepika Padukone on 8 hour work debate

कंगना रनौत ने आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर दीपिका पादुकोण का किया समर्थन, बोलीं- 'उन्होंने यह कमाया...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 16 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है। कंगना ने आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर दीपिका का समर्थन किया है।
 

Kangana Ranaut supports Deepika Padukone on 8 hour work debate
कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण का आठ घंटे काम करने की बात को लेकर पूरा समर्थन किया है। दीपिका ने कहा था कि वह अब दिन में सिर्फ 8 घंटे ही काम करना चाहती हैं। दीपिका ने काम के तय घंटों की कमी के कारण कई बड़े बजट की फिल्मों से किनारा किया है।

Trending Videos

कंगना ने किया दीपिका का समर्थन
कंगना ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, 'दीपिका ने यह हक कमाया है। वह आज इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं, एक बेटी की मां हैं। अगर आज वह आठ घंटे काम करना चाहती हैं, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।'

कंगना ने आगे कहा, 'जब कोई नया होता है तो उसे डर लगता है कि कहीं उसकी जगह कोई और न ले ले। लेकिन दीपिका अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं, जहां लोग उन्हें ही चाहते हैं। अगर वह सिर्फ 8 घंटे के लिए आती हैं, तो भी फिल्म वाले उनके हिसाब से काम कर लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका के साथ सुनाया अपना एक पुराना किस्सा
कंगना ने पुरानी बात को याद करते हुए बताया कि शुरू के दिनों में वह और दीपिका दोनों 12-14 घंटे तक बिना रुके काम करती थीं। उस समय सफल होने की बहुत तेज इच्छा थी। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। दीपिका अब मां भी हैं और परिवार की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है। 

महिलाओं पर बढ़ते दबाव पर कंगना ने की बात
कंगना रनौत ने महिलाओं पर बढ़ते दबाव की भी बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बच्चों की देखभाल के साथ-साथ काम की भारी जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है। इससे शादियां टूट रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर इतना ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहिए।

आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर दीपिका की राय
कथित तौर पर पिछले साल दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' छोड़ दी थी क्योंकि वह 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करना चाहती थीं। इसके बाद 'कल्कि 2' फिल्म से भी उन्हें हटा दिया गया था। अब उनकी अगली फिल्म 'राका' है, जिसमें वह अल्लू अर्जुन के साथ मुख्य भूमिका में हैं। वहीं कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी के रोल में देखा गया था।


यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने शेयर किया 'कॉकटेल 2' का बीटीएस वीडियो, दिखी इटली में 'जब तलक' गाने की शूटिंग की खास झलक

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed