सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cocktail 2 Rashmika Mandanna share bts video of Jab Talak song Shoot in Italy with Shahid kapoor Kriti sanon

रश्मिका मंदाना ने शेयर किया 'कॉकटेल 2' का बीटीएस वीडियो, दिखी इटली में 'जब तलक' गाने की शूटिंग की खास झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 16 Apr 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Cocktail 2 BTS Video: रश्मिका मंदाना ने आज अपनी आगामी फिल्म 'कॉकटेल 2' का एक बीटिएस वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। यह वीडियो उनकी फिल्म के गाने 'जब तलक' का है।
 

Cocktail 2 Rashmika Mandanna share bts video of Jab Talak song Shoot in Italy with Shahid kapoor Kriti sanon
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन एक साथ फिल्म 'कॉकटेल 2' में काम कर रहे हैं। यह फिल्म होमी अदजानिया निर्देशित कर रहे हैं। रश्मिका ने आज 16 अप्रैल को फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया। जिसमें तीनों जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos

Cocktail 2 Rashmika Mandanna share bts video of Jab Talak song Shoot in Italy with Shahid kapoor Kriti sanon
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

बिहाइंड द सीन वीडियो
रश्मिका ने इटली के सिसिली में 'जब तलक' गाने की शूटिंग का मजेदार वीडियो आज इंस्टाग्राम पर शोयर किया है। इस बीटीएस वीडियो में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ उनके मस्ती भरे पल दिखाए गए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)


विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मिका का पोस्ट
रश्मिका फिल्म 'कॉकटेल 2' में दीया का रोल निभा रही हैं। उन्होंने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'दीया की डायरी का एक पन्ना। हमने सिसिली में 'जब तलक' गाने की शूटिंग की। बीच-बीच में नाचना, हंसना, मस्ती करना और फिर भी पूरे स्टाइल से गाना निभाना। दीया अपनी जिंदगी का पूरा मजा ले रही थी। फिल्म देखने पर आपको पता चल जाएगा कि क्यों।'

शाहिद औक कृति के साथ रश्मिका की केमिस्ट्री
रश्मिका ने शाहिद और कृति के किरदारों को 'डांस और क्राइम में पार्टनर' बताया। रश्मिका ने आगे लिखा, 'एली और कुन्जी सचमुच पागल हैं। दीया उनके साथ एक भी पल गंभीर नहीं रह पाई। आप दोनों मेरा पागलपन हो और मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं।' रश्मिका के अलावा शाहिद ने भी 'कॉकटेल 2' से 'जब तलक' गाने का एक वीडियो शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)


फैंस की रिएक्शन
फैंस रश्मिका के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'मेरी रश्मिका शूटिंग का पूरा मजा ले रही है।' दूसरे फैन ने लिखा, 'रश्मिका हमेशा प्यारी और खूबसूरत लगती हैं।' फिल्म 19 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Jubin Nautiyal: क्या जुबिन नौटियाल ने गुपचुप रचाई शादी? सिंगर ने अपनी बचपन की प्रेमिका को बनाया अपना हमसफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed