सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Toaster Actress Sanya Malhotra On Completing Ten Years In Bollywood

Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए दस साल, जानिए कैसे मिली फिल्म 'टोस्टर'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 16 Apr 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा इन दिनों फिल्म 'टोस्टर' को लेकर सुर्खियों में हैं। सान्या ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे किए हैं। जानिए कैसे मिली सान्या को फिल्म 'टोस्टर'।

Toaster Actress Sanya Malhotra On Completing Ten Years In Bollywood
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

सान्या मल्होत्रा ने 16 अप्रैल 2026 को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार 10 साल पूरे किए हैं। उन्होंने 2016 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा कॉमेडी फिल्म 'टोस्टर' में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सान्या ने यह भी बताया कि 'टोस्टर' मूवी का रोल उन्हें कैसे मिला।

Trending Videos

सान्या ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरा किया दस साल का सफर
पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा का कहना है कि हिंदी फिल्मों में उनका 10 साल का सफर बहुत अद्भुत और संतोषजनक रहा है। उन्हें मिले मौकों के लिए वह बहुत खुश और आभारी हैं। फिलहाल, सान्या अभिनेता राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की नई कॉमेडी फिल्म 'टोस्टर' में नजर आ रही हैं। यह फिल्म राजकुमार और पत्रलेखा की कंपा फिल्म्स की पहली फिल्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Toaster Actress Sanya Malhotra On Completing Ten Years In Bollywood
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

कैसे मिली सान्या को फिल्म 'टोस्टर'
सान्या ने बताया कि उन्होंने और राजकुमार राव ने पहले 'हिट: द फर्स्ट केस' और 'लूडो' में साथ काम किया था, लेकिन 'टोस्टर' में पहली बार उन्होंने साथ में इतना समय बिताया है। राज ने उन्हें फोन करके फिल्म के बारे में बताया तो सान्या ने स्क्रिप्ट पढ़े बिना ही हां कर दी। उन्होंने कहा, 'अगर राज इसमें हैं, तो फिल्म अच्छी ही होगी।'

राजकुमार और पत्रलेखा ने की सान्या की तारीफ
राजकुमार राव ने कहा कि सान्या ने इस फिल्म में कॉमेडी में अपना सबसे अच्छा अभिनय किया है। वह स्क्रीन पर बहुत मजेदार लगती हैं। पत्रलेखा ने भी कहा कि सान्या सेट पर बहुत मस्ती करती थीं। सान्या की उम्मीद है कि उनकी आने वाली फिल्मों को भी दर्शकों का इतना ही प्यार मिलेगा।

Toaster Actress Sanya Malhotra On Completing Ten Years In Bollywood
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है 'टोस्टर' की कहानी
फिल्म 'टोस्टर' की कहानी एक कंजूस आदमी की है, जिसकी शादी खत्म हो जाती है। इसके बाद वह शादी के तोहफे में मिले टोस्टर को वापस लेने की कोशिश करता है। सान्या मल्होत्रा इस आदमी की पत्नी का रोल निभा रही हैं। यह फिल्म भारतीय परिवार की साधारण लेकिन प्यारी कहानी है, जो हल्के-फुल्के अंदाज में बताई गई है। फिल्म बुधवार 15 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है।


यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर दीपिका पादुकोण का किया समर्थन, बोलीं- 'उन्होंने यह कमाया...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed