सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Yash says Toxic A Fairy Tale for Grown Ups is unique and original like Hollywood film Sinners

Toxic: कन्नड़ स्टार यश का खुलासा, इस हॉलीवुड फिल्म से मिलती है 'टॉक्सिक'; बोले- 'यह बहुत ही...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 16 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Toxic A Fairy Tale for Grown Ups: यश ने अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' की तुलना एक हॉलिवुड फिल्म से की है। इसके साथ ही यश ने बताया कि उनकी यह फिल्म अनोखी और ताजगी भरी है।

Yash says Toxic A Fairy Tale for Grown Ups is unique and original like Hollywood film Sinners
यश - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

कन्नड़ अभिनेता यश इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'टॉक्सिक' और 'रामायण' दोनों ही उनकी इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से हैं। हाल ही में यश ने अपनी फिल्म 'टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' की तुलना एक हॉलीवुड फिल्म से की है। जानिए कौन सी है वो हॉलीवुड फिल्म?

Trending Videos

अंग्रेसी में भी हुई है 'टॉकिस्क' की शूटिंग
'केजीएफ 2' की रिलीज के चार साल बाद कन्नड़ सुपरस्टार यश फिल्म 'टॉक्सिक' से बड़ी स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यश ने हाल ही में अपने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल 'द मूवी रिपोर्ट' पर बात की। उन्होंने कहा, 'टॉक्सिक एक बहुत अनोखी फिल्म है। इसका मकसद भी 'रामायण' जैसा ही है- अपनी कहानी और प्रतिभा को दुनिया के सामने लाना। इसलिए हमने इसे अंग्रेजी में भी शूट किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

यश के नजरिए से कैसी फिल्म है 'टॉक्सिक'
यश ने आगे बताया कि ऊपर से देखने पर 'टॉक्सिक' एक गैंगस्टर फिल्म लगती है, लेकिन असल में यह बहुत गहरी और जटिल कहानी है। इसमें एक व्यक्ति के अंदरूनी संघर्ष और उसके अंधेरे पक्ष को खास अंदाज में दिखाया गया है। ज्यादातर बातें रूपकों (metaphors) के जरिए बताई गई हैं। 

हॉलीवुड की इस फिल्स से की तुलना
'टॉक्सिक' एक मूल ऑरिजनल यानी आईपी फिल्म है, जो आजकल बहुत कम मिलती है। यश ने इसे 'सिनर्स' जैसी हॉलीवुड फिल्म से जोड़ा है, जो 2025 में रिलीज हुई। 'सिनर्स' ऑस्कर में 16 नामांकन पाकर इतिहास रच चुकी है।

कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?
फिल्म 'टॉक्सिक' एक एक्शन ड्रामा पैन इंडिया फिल्म है। इसमें कई बड़ी अभिनेत्रियां एक साथ हैं- नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया। 'टॉक्सिक' को मूल रूप से मार्च 2026 में रिलीज होना था, लेकिन अब यह 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर की है, जिसे गीतु मोहनदास ने निर्देशित किया है। 

यह भी पढ़ें: Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए दस साल, जानिए कैसे मिली फिल्म 'टोस्टर'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed