सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Wednesday Box Office Report: Dhurandhar The Revenge vs Dacoit and project hail mary Box Office Collection

Box Office Report: 'भूत बंगला' की दस्तक से पहले 'डकैत' की सिट्टी-पिट्टी गुम; जानिए कैसा है 'धुरंधर 2' का हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 16 Apr 2026 08:11 AM IST
विज्ञापन
सार

Box Office Collection: थिएटर्स में 'धुरंधर 2' की रिलीज को महीनाभर पूरा होने वाला है। बीते दिनों फिल्म 'डकैत' भी सिनेमाघरों में सज गई। इसके अलावा हॉलीवुड मूवी 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी लगी है। कल बुधवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया? जानिए

Wednesday Box Office Report: Dhurandhar The Revenge vs Dacoit and project hail mary Box Office Collection
धुरंधर 2-डकैत बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिनेमाघरों में 'धुरंधर द रिवेंज' का दबदबा रहा है। इसके बाद कोई मजबूत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई और जो रिलीज हुईं वे दम नहीं दिखा पाईं। बीते दिनों अदिवि शेष और मृणाल की 'डकैत' ने दस्तक दी थी। मगर, यह भी औसत ही साबित होती दिख रही है। कल 17 अप्रैल को मुकाबले में अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' भी रिलीज होगी। यह कैसा प्रदर्शन करती है, यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल, इसकी दस्तक से पहले 'धुरंधर 2' और 'डकैत' की क्या स्थिति है? जानिए

Trending Videos

Wednesday Box Office Report: Dhurandhar The Revenge vs Dacoit and project hail mary Box Office Collection
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस
आदित्य धर निर्देशित यह एक्शन स्पाई फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज को चौथा वीक चल रहा है। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पारी खेली है और अब भी करोड़ों में कमा रही है। हालांकि, अब इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को 27वें दिन फिल्म 'धुरंधर 2' ने 8.31 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हुई है। बीते दिन यानी 28वें दिन इस फिल्म ने 4.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1099.73 करोड़ रुपये हो गया है। 

 

  • फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे
  • दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 263.65 करोड़ रुपये थी
  • तीसरे हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 110.60 करोड़ रुपये रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

Wednesday Box Office Report: Dhurandhar The Revenge vs Dacoit and project hail mary Box Office Collection
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अभिनीत फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर में इसने 1733.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन जुटा लिया है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपये है। हालांकि, कल 'भूत बंगला' की रिलीज के बाद 'धुरंधर 2' की कमाई पर क्या असर पड़ता है, यह भी देखना कम दिलचस्प नहीं होगा।

Wednesday Box Office Report: Dhurandhar The Revenge vs Dacoit and project hail mary Box Office Collection
डकैत - फोटो : यूट्यूब

'डकैत' का कलेक्शन
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास दम नहीं दिखा पा रही है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई यह फिल्म औसत कलेक्शन जुटा रही है। मंगलवार को फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को छठे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई। बीते दिन इस फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसका इंडिया नेट कलेक्शन 27.05 करोड़ रुपये हो चुका है। आने वाले दिनों में 'भूत बंगला' का असर इसके कलेक्शन पर पड़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में क्या यह फिल्म टिकट खिड़की पर टिक पाएगी? या जल्द विदाई लेगी? 

Wednesday Box Office Report: Dhurandhar The Revenge vs Dacoit and project hail mary Box Office Collection
प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : X

'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का बॉक्स ऑफिस
सिनेमाघरों में 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी लगी हुई है। हालांकि, अब इसकी कमाई भी घट रही है। भारतीय सिनेमाघरों में यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज हुई थी। मंगलवार को 20वें दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल बुधवार को 21वें दिन इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 59.01 करोड़ रुपये हो चुकी है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed