बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। गायक जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड में अपने घर में अपनी बचपन की प्रेमिका से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह एक निजी शादी समारोह था।
Jubin Nautiyal: क्या जुबिन नौटियाल ने गुपचुप रचाई शादी? सिंगर ने अपनी बचपन की प्रेमिका को बनाया अपना हमसफर
Is Jubin Nautiyal Is Married: सिंगर जुबिन नौटियाल एक लोकप्रिय पार्श्व गायक हैं, जिनके नाम 200 से अधिक गाने हैं। जानकारी के अनुसार, जुबिन ने अपने बचपन की दोस्त से शादी कर ली है। जानिए पूरी डिटेल।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबिन ने हाल ही में शादी कर ली है। जुबिन ने उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों में बहुत ही साधारण और पारंपरिक तरीके से शादी की। इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य ही शामिल थे। कोई बड़ी दावत या मीडिया नहीं था। उनकी दुल्हन उनकी बचपन की दोस्त हैं।
View this post on Instagram
A post shared by 𝐓𝐕 𝐁𝐞𝐚𝐭𝐬 | 𝐄𝐧𝐭𝐞𝐫𝐭𝐚𝐢𝐧𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐍𝐨𝐧-𝐒𝐭𝐨𝐩 (@tvbeats_)
क्या है जुबिन की पत्नी का नाम
जुबिन हमेशा अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखते हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण और सादगी भरी रस्मों के साथ शादी कर ली है। अभी जुबिन ने अपनी पत्नी का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं बताया है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही वे अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करेंगे।
200 से ज्यादा गाने गा चुके हैं जुबिन
जुबिन नौटियाल एक बहुत लोकप्रिय पार्श्व गायक हैं। उन्होंने अब तक 200 से ज्यादा गाने गाए हैं। वे उत्तराखंड के देहरादून शहर के रहने वाले हैं। साल 2011 में उन्होंने रियलिटी शो 'एक्स फैक्टर इंडिया' में हिस्सा लिया, जिसके बाद लोग उन्हें पहचानने लगे।
कैसे मिली जुबिन को पहचान
बॉलीवुड में उनकी शुरुआत 2014 में फिल्म 'सोनाली केबल' के गाने 'एक मुलाकात' से हुई। इसके बाद फिल्म 'द शौकीन्स' का गाना 'मेहरबानी' गाकर उन्होंने अच्छी पहचान बनाई। उन्हें असली सफलता सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'जिंदगी कुछ तो बता' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' के गाने 'काबिल हूं' से मिली। उनके कुछ और मशहूर गाने हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं-
- तुम ही आना
- लुट गए
- हमनवा मेरे
- तारों के शहर
- मेरी जिंदगी है तू
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने संघर्ष के दिनों को किया याद, सुनाया सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा; बोलीं- 'भंसाली की हीरोइन...'

कमेंट
कमेंट X