सब्सक्राइब करें

28वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘पुष्पा 2’ को दी मात, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक इतनी हुई कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 15 Apr 2026 11:27 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 28 दिनों बाद भी ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है। जानिए अब तक कुल कितनी हुई कमाई…

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Beats Allu Arjun Pushpa 2 In Worldwide Collection
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने वाली है। फिल्म 28 दिन पूरे कर चुकी है और अभी भी अच्छे नंबर हासिल कर रही है। इस बीच नई फिल्मों के आने के बावजूद ‘धुरंधर 2’ मजबूती से बनी हुई है। अब फिल्म के 28वें दिन की कमाई सामने आई है। जानते हैं कैसा रहा प्रदर्शन?

Trending Videos
Dhurandhar 2 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Beats Allu Arjun Pushpa 2 In Worldwide Collection
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

28वें दिन की कमाई
स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ के 28वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने 28वें दिन अपने चौथे बुधवार को भी 4.77 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, संभव है कि देर रात ये आंकड़े और भी बढ़ जाएं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 1099.72 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Beats Allu Arjun Pushpa 2 In Worldwide Collection
पुष्पा 2 वर्सेस धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे
सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी ‘धुरंधर 2’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यही कारण है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1747.30 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज वर्ल्डवाइड तीन हजार करोड़ रुपए की कमाई करने वाली पहली भारतीय फ्रेंचाइजी भी बन गई है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Beats Allu Arjun Pushpa 2 In Worldwide Collection
धुरंधर 2 वर्सेस डकैत - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ का मुकाबला नहीं कर पा रही ‘डकैत’
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के सामने मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ बनी हुई है। हालांकि, नई रिलीज होने के बावजूद ‘डकैत’ 28 दिन पुरानी ‘धुरंधर 2’ से मात खा रही है। बुधवार को ‘धुरंधर 2’ ने जहां 4.77 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं ‘डकैत’ का कलेक्शन छठे दिन अपने पहले बुधवार को सिर्फ 1.55 करोड़ रुपए ही रहा।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Ranveer Singh Movie Beats Allu Arjun Pushpa 2 In Worldwide Collection
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने किया है निर्देशन
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ एक स्पाई-थ्रिलर है। फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ ने इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed