{"_id":"69dfb89fcae23f0fd20a259b","slug":"asrani-bhooth-bangla-haiwaan-films-be-released-posthumously-fans-waiting-for-chemistry-with-akshay-kumar-2026-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असरानी की आखिरी फिल्में कब होंगी रिलीज, अक्षय कुमार के साथ फिर देखेगी जबरदस्त केमिस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
असरानी की आखिरी फिल्में कब होंगी रिलीज, अक्षय कुमार के साथ फिर देखेगी जबरदस्त केमिस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Anju Bajpai
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:01 PM IST
सार
Asrani Last Films: दिग्गज कॉमेडियन गोवर्धन असरानी का 20 अक्तूबर 2025 को 84 साल की उम्र में निधन हो गया था। लंबी बीमारी के बाद मुंबई के जुहू स्थित अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद उनकी दो फिल्में ऐसी हैं, जो अब जाकर रिलीज होंगी।
असरानी बॉलीवुड के बहुत लोकप्रिय अभिनेता थे। उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में काम किया और अपनी शानदार कॉमेडी टाइमिंग से दर्शकों को हमेशा हंसाया। सबसे मशहूर रोल 'शोले' फिल्म में अंग्रेजों के जमाने के जेलर का था, जहां उनका डायलॉग 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं' आज भी लोग याद करते हैं। असरानी के निधन के बाद उनकी कुछ फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें वह आखिरी बार स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ उनकी दमदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
Trending Videos
2 of 5
'भूत बंगला'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'भूत बंगला'
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' है। अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। असरानी के निधन के करीब 6 महीने बाद यह फिल्म रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार ने प्रमोशन के दौरान असरानी को याद करते हुए कहा कि वे बहुत भाग्यशाली हैं कि असरानी ने अपनी आखिरी फिल्में उनके साथ कीं। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
'हैवान'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'हैवान'
'भूत बंगला' के अलावा असरानी 'हैवान' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्दशन भी प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में भी असरानी के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। अक्षय के अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम रोल में नजर आएंगे। असरानी के निधन से ठीक एक हफ्ते पहले उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग की थी। कई रिपोर्ट्स में 'हैवान' को असरानी की आखिरी फिल्म बताया गया है।
4 of 5
अक्षय और असरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कई फिल्मों में नजर आईं अक्षय और असरानी की दमदार केमिस्ट्री
असरानी ने अक्षय कुमार के साथ पहले भी कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। असरानी और अक्षय कुमार ने फिल्म 'हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'दे दना दन' जैसी कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में दोनों की कॉमेडी ने दर्शकों को बहुत हंसाया।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय और असरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
असरानी के निधन पर अक्षय ने जताया था दुख
अक्षय कुमार ने असरानी के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा था कि असरानी एक प्यारे इंसान थे, जिनकी कॉमेडी टाइमिंग लेजेंडरी थी। उन्होंने असरानी को 'मिलियन वजहें हंसने की' देने वाले बताया और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को उनका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। अब 'भूत बंगला' और 'हैवान' जैसी फिल्मों के जरिए असरानी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए स्क्रीन पर नजर आएंगे। ये फिल्में उनके लाखों फैंस के लिए खास होंगी, जो उनकी कमी महसूस कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।