सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dacoit Day 6 Wednesday Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Movie

‘डकैत’ की रफ्तार हुई धीमी, ‘धुरंधर 2’ के आगे छठे दिन कितना कमाया? जानें मृणाल ठाकुर की फिल्म का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 15 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Movie Dacoit Box Office Collection Day 6: तेलुगु फिल्म ‘डकैत’ को अभी सिनेमाघरों में एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार धीमी हो चुकी है। जानिए, छठे दिन इस फिल्म ने कितना कमाया? और क्या यह ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला कर पा रही है? 

Dacoit Day 6 Wednesday Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Movie
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीते शुक्रवार को अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की तेलुगु फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हुई। इसका हिंदी वर्जन भी रिलीज किया गया था। क्या ‘धुरंधर 2’ की छप्परफाड़ कमाई के आगे ‘डकैत’ फिल्म कोई दमखम दिखा सकी है। जानिए, बुधवार यानी रिलीज के छठे दिन फिल्म ‘डकैत’ ने कितनी कमाई की है। 

Trending Videos

Dacoit Day 6 Wednesday Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Movie
फिल्म ‘डकैत’ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘डकैत’ ने छठे दिन कितना कमाया? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘डकैत’ ने छठे दिन 90 लाख रुपये (शुरुआती आंकड़े) कमाए हैं। जबकि पांचवें दिन इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 26.40 करोड़ रुपये हो चुका है। इस तरह देखा जाए तो छठे दिन में आकर ही इस फिल्म की कमाई में काफी गिरावट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dacoit Day 6 Wednesday Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Movie
फिल्म ‘डकैत’ - फोटो : सोशल मीडिया

‘डकैत’ के हिंदी वर्जन का कलेक्शन लाखों में सिमटा
फिल्म ‘डकैत’ तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई। इसके कुल कलेक्शन में हिंदी वर्जन की कमाई भी शामिल है। बुधवार को यानी छठे दिन ‘डकैत’ के हिंदी वर्जन ने 23 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म की कुल कमाई कभी 5 करोड़ रुपये के आसपास है। इस कलेक्शन से पता चलता है कि फिल्म को हिंदी पट्टी के दर्शक पसंद नहीं कर रहे हैं। जबकि इसमें बाॅलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी हैं और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी इसमें एक गाना गया है। 

Dacoit Day 6 Wednesday Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Movie
फिल्म ‘डकैत’ - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म ‘डकैत’ की कहानी?
इस फिल्म में प्यार, धोखा, एक्शन और इमोशन सबकुछ देखने को मिलता है। फिल्म के क्लाइमैक्स की काफी तारीफ की जा रही है। लीड रोल में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर हैं। इसमें प्रकाश राज, अनुराग कश्यप, अतुल कुलकर्णी और जरीना वहाब जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।

Dacoit Day 6 Wednesday Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Movie
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘धुरंधर 2’ का अब भी थिएटर में बोलबाला 
‘डकैत’ का कलेक्शन ‘धुरंधर 2’ के आगे काफी कम है। बुधवार को यानी रिलीज के 28वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने 2.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,098.10 करोड़ रुपये हो चुका है। यह 1000 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed