{"_id":"69e089fdbd70166aae0c75e3","slug":"leaked-footage-of-jana-nayagan-telecasted-on-tv-coimbatore-police-arrested-local-cable-tv-operator-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीवी पर 'जन नायकन' का प्रसारण! कोयंबटूर पुलिस ने लोकल केबल ऑपरेटर को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला?","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
टीवी पर 'जन नायकन' का प्रसारण! कोयंबटूर पुलिस ने लोकल केबल ऑपरेटर को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला?
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Jan Nayakan leaked Date: फिल्म 'जन नायकन' लीक मामले में कोयंबटूर पुलिस ने एक लोकल केबल ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। इसने फिल्म रिलीज के पहले ही इसकी लीक फुटेज का प्रसारण लोकल केबल पर कर दिया गया।
विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस को काफी इंतजार है। पहले तो सेंसर बोर्ड से जुड़ी समस्याओं की वजह से इसकी रिलीज लगातर टलती रही। फिर यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई और अब ताे काेयंबटूर के एक लोकल केबल पर इसकी लीक कॉपी का प्रसारत तक कर दिया गया। अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए काेयंबटूर पुलिस ने एक लोकल केबल ऑपरेटर को अरेस्ट किया है।
पलानीसामी को किया गिरफ्तार
फिल्म 'जन नायकन' के लीक होने के मामले ने मेकर्स और विजय के फैंस को काफी निराश किया था। इसके बाद से ही पुलिस फिल्म लीक करने वाले अपराधियों की तलाश में थी। इसी बीच करुमथमपत्ती उपमंडल के पुलिस उपाधीक्षक करिकल परि शंकर ने बताया कि पलानीसामी नाम के लोकल केबल ऑपरेटर के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, सिनेमा अधिनियम और केबल टेलीविजन नेटवर्क अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 13 अप्रैल को गिरफ्तार भी कर लिया गया। साथ ही उसके पास से चार हार्ड डिस्क और एक पर्सनल कंप्यूटर जब्त किया गया है।
Trending Videos

फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति
- फोटो : सोशल मीडिया
11 अप्रैल को केबल पर दिखाई गई जन नायकन
फिल्म 'जन नायकन' रिलीज से पहले ही बीते 11 अप्रैल को लोकल केबल चैनल रासी प्राइम मूवीज पर प्रसारित की गई थी। इसके सामने आने पर मोहनप्रिया नाम एक शख्स ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म 11 मार्च को कुछ अंतराल के बाद 21 मिनट तक प्रसारित की गई, जिसके बाद टीवीके कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप किया। बाद में पुलिस ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की।

विजय थलापति
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी नेटवर्क को प्रसारण बंद करने के आदेश
इस घटना की शिकायत मिलने के बाद करुमथम्पट्टी पुलिस तुरंत लोकल केबल टीवी नेटवर्क के कार्यालय पहुंची और ऑपरेटर को प्रसारण बंद करने का आदेश दिया। पुलिस के अनुसार, इस केबल टीवी नेटवर्क की उपस्थिति करुमथम्पट्टी, थेक्कलूर और सुलूर जैसे स्थानों पर है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है जिससे पता लगाया जा सके कि आरोपियों को फिल्म का लीक हुआ संस्करण कैसे प्राप्त हुआ?

कमेंट
कमेंट X