‘धुरंधर ने फिल्म इंडस्ट्री में नई जान डाल दी है’, कंगना रनौत ने माधवन के अभिनय को सराहा; जाहिर की खास इच्छा
Kangana Ranaut Praise Movie Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 1000 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया है। हाल ही में इस फिल्म और कलाकारों को लेकर कंगना रनौत ने भी खुलकर बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'धुरंधर 2' बॉलीवुड में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है। इस फिल्म के प्रशंसकों की सूची में कंगना रनौत भी शामिल हैं। हालिया इंटरव्यू में फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी को लेकर कंगना ने बेबाकी से कई बातें कही हैं।
कंगना का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री देश से कट रही थी
एएनआई से की गई बातचीत में कंगना रनौत कहती हैं, ‘फिल्म इंडस्ट्री एक तरह से देश से कटती जा रही थी। दर्शकों की भागीदारी कम हो गई थी, स्टूडियो खाली हो रहे थे और लोग अब फिल्में देखना नहीं चाहते थे। दक्षिण भारतीय फिल्मों को ज्यादा इंपॉर्टेंस मिली, काफी पहचान मिली, खासकर उनके कल्चर और जड़ों से जुड़ी कहानियों को खूब सराहा गया।’
एक्ट्रेस की नजर में फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉलीवुड में नई उम्मीद जगाई है
कंगना रनौत फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी को लेकर कहती हैं, ‘यह ऐसी फिल्म थी, जिसे लोग देखना चाहते थे। देश ने ऐसी फिल्मों को अपनाया है। आप देख सकते हैं कि फिल्म ने कितना जबरदस्त बिजनेस किया है। दरअसल, लोग अपनी ही कहानियां देखना चाहते थे। ‘धुरंधर’ ने फिल्म इंडस्ट्री में नई जान डाल दी है और एक नई उम्मीद जगाई है।’
कंगना ने फिल्म ‘धुरंधर’ में आर माधवन और रणवीर सिंह के अभिनय को सराहा है। वह कहती हैं, ‘माधवन फिल्म में जबरदस्त थे। मैं अजीत डोभाल जी से मिली हूं और उनकी शख्सियत बहुत बड़ी है। मुझे लगता है कि अजीत डोभाल पर पूरी तरह से एक अलग फिल्म बननी चाहिए। तभी कोई एक्टर उनके किरदार के साथ सही न्याय कर पाएगा। लेकिन माधवन उनके काफी करीब थे। वह बहुत अच्छे एक्टर हैं।’