सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut Denies Relationship Rumors With Chirag Paswan Says Romance Hota To Aaj Bacche Hote

चिराग पासवान के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘रोमांस होता तो आज बच्चे होते’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 16 Apr 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Kangana Ranaut and Chirag Paswan: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर कंगना ने बेबाक जवाब दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

Kangana Ranaut Denies Relationship Rumors With Chirag Paswan Says Romance Hota To Aaj Bacche Hote
कंगना रनौत और चिराग पासवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दरअसल, एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को कई बार पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं हो रहीं थीं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इन सब चर्चाओं का कंगना ने साफ-साफ जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कोई रोमांस नहीं है, बल्कि सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है।

Trending Videos

अगर रोमांस होता, तो आज हमारे बच्चे होते
एएनआई को दिए इंटरव्यू में कंगना ने वायरल तस्वीरों और चर्चाओं पर बात करते हुए कहा, ‘नहीं, नहीं… चिराग मेरे दोस्त हैं। जब मैं उन्हें देखती हूं, तो एक दोस्त ही नजर आता है। हमारे बीच कोई रोमांस नहीं है, मैं ईमानदारी से कह रही हूं। हम एक-दूसरे को करीब 10 साल से जानते हैं। उन्होंने मेरे साथ एक फिल्म की थी। अगर तब कुछ होता… अगर रोमांस होता, तो आज हमारे बच्चे होते।’

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मुझे रोमांस करना होता, तो हो जाता। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हमारे बीच बस एक दोस्ताना रिश्ता है। वो भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं, इसलिए उनके साथ मुझे अच्छा और कंफर्टेबल महसूस होता है।’

दोनों साथ कर चुके हैं फिल्म 
दोनों का कनेक्शन 2011 की फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ से है, जिसे तनवीर खान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म से चिराग पासवान ने एक्टिंग डेब्यू किया था, जबकि कंगना इसमें लीड रोल में नजर आई थीं।

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट भी किया था। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed