‘सब पहले जैसा ही लगता है’ कृतिका कामरा ने बताए देर से शादी करने के फायदे; मैरिज को लेकर कही बड़ी बात
Kritika Kamra and Gaurav Kapur: एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने 11 मार्च 2026 को क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर के साथ शादी की थी। शादी के करीब एक महीने बाद कृतिका ने अपने सफर और शादी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताई हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विस्तार
एक्टर विजय वर्मा और कृतिका कामरा जल्द ही ‘मटका किंग’ में नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस ने करीब एक महीने पहले 11 मार्च 2026 को क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी की थी। अब उन्होंने अपनी शादी से जुड़े सफर के बारे में खुलकर चर्चा की। जानिए उन्होंने क्या कहा।
37 साल की उम्र में की कृतिका ने शादी
कृतिका ने 37 साल की उम्र में शादी की। वह मानती हैं कि उनके ज्यादातर बचपन के दोस्तों ने करीब एक दशक पहले ही शादी कर ली थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने हाल ही में शादी की है, जबकि मेरे ज्यादातर दोस्तों ने शायद 10-15 साल पहले ही शादी कर ली थी, क्योंकि उन्हें उस तरह का प्रेशर था, लेकिन मेरी जिंदगी में ऐसा कोई दबाव नहीं था। इस मामले में मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरे माता-पिता ने मुझे कभी कुछ करने से नहीं रोका।’
देर से शादी करने के फायदे
कृतिका और गौरव की शादी हो जाने के बाद एक्ट्रेस का कहना है कि अभी भी उन्हें इस बात का एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी तक सब कुछ पहले जैसा ही लगता है। कभी-कभी मुझे खुद को याद दिलाना पड़ता है कि अब मेरी शादी हो चुकी है। अभी भी सब कुछ नोर्मल लगता है, और ऐसा ही होना भी चाहिए।’
उन्होंने आगे कहा, ‘देर से शादी करने की सबसे अच्छी बात यह है कि जब आप शादी करते हैं, तो आप उस शख्स को लेकर पूरी तरह से श्योर होते हैं और अपने तरीके से फैसले लेते हैं। मेरे सभी फैसले मेरे अपने होते हैं, और गौरव के साथ भी ऐसा ही है।’
बता दें कि ‘मटका किंग’ 17 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस शो में विजय वर्मा लीड रोल में नजर आएंगे।

कमेंट
कमेंट X