फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Golmaal 5 update Ajay Devgn Akshay Kumar Film Hits Floors This Popular South Actress Joins Rohit Shetty Film?

अजय देवगन और अक्षय कुमार की 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू? फिल्म में नजर आएंगी दक्षिण की यह लोकप्रिय अभिनेत्री

Tue, 24 Feb 2026 06:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 24 Feb 2026 06:27 PM IST
सार

Golmaal 5 Shooting: 'गोलमाल 5' के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। रोहित शेट्टी की मशहूर कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं फिल्म में अब एक लोकप्रिय साउथ अभेनित्री की जुड़ने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन
Golmaal 5 update Ajay Devgn Akshay Kumar Film Hits Floors This Popular South Actress Joins Rohit Shetty Film?
गोलमाल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 5' में हाल ही में अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू और श्रेयस जैसे सितारों से सजी स्टार कास्ट में अक्षय कुमार का नाम जुड़ने की खबर सुर्खियों में थी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में अब एक साउथ एक्ट्रेस के जुड़ने की भी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

गोलमाल 5' की शूटिंग हुई शुरू
वैरायटी की एक खबर के अनुसार, 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरी हो चुकी है और पहले शेड्यूल में ज्यादातर मुख्य कलाकार मौजूद थे। अजय देवगन भी जल्द ही शूटिंग में शामिल हो जाएंगे। 'गोलमाल 5' की शूटिंग कहां शुरू हुई है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'गोलमाल 5' से जुड़ी साउथ एक्ट्रेस?
'गोलमाल 5' की टीम में एक नया चेहरा जुड़ गया है। जानकारी के अनुसार, दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रियामणि अब 'गोलमाल 5' में नजर आएंगी। प्रियामणि साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। बहरहाल, प्रियामणि का रोल क्या होगा, ये अभी सीक्रेट है, लेकिन उन्होंने अपनी शूटिंग शुरू कर दी है। पहला शेड्यूल करीब एक महीने चलेगा।

विज्ञापन

अक्षय भी होंगे फिल्म का हिस्सा
पहले से ही खबर थी कि अक्षय कुमार भी फिल्म में होंगे। वो अजय देवगन और उनके गैंग के साथ कॉमेडी में धमाल मचाएंगे। पुराने कलाकार जैसे अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर भी वापस आ रहे हैं। लेकिन शायद करीना कपूर खान इस बार फिल्म में नहीं होंगी।

गोलमाल सीरीज 
'गोलमाल' सीरीज की पहली फिल्म 2006 में आई थी और अब ये 20 साल पूरे कर रही है। चार फिल्मों से इसने 600 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। 'गोलमाल 5' को अब तक की सबसे बड़ी और शानदार फिल्म बताया जा रहा है। यह फिल्म 2027 की शुरुआत में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: मनीष पॉल ने पत्नी संयुक्ता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'तुम्हारी वजह से मेरा जीवन खूबसूरत खुशियों...'

प्रियामणि के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स
प्रियामणि ने कई चर्चित बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम किया है, जिनमें वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' और शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' शामिल है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'आर्टिकल 370' में भी अभिनय किया है। वह हिंदी सिनेमा में 'चेन्नई एक्सप्रेस' (डांस नंबर) और मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' (कैमियो) का भी हिस्सा रही हैं।


यह भी पढ़ें: मनीषा कोइराला ने दी संजय लीला भंसाली को जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'स्नेह, प्रशंसा और सम्मान के साथ...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed