फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Good Luck Jerry Twitter Review fans said janhvi kapoor movie is package of full entertainment

Good Luck Jerry Twitter Review: दर्शकों को भा गई जान्हवी की एक्टिंग, फिल्म को बताया बढ़िया 'टाइमपास'

Fri, 29 Jul 2022 12:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 29 Jul 2022 12:17 PM IST
सार

जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जेरी दर्शकों को पसंद आ रही है। ट्विटर पर लोगों ने इस फिल्म को 3 से 4 स्टार दिए हैं। इसके अलावा लोगों को फिल्म में जान्हवी की एक्टिंग भी खूब पसंद आई है। 

विज्ञापन
Good Luck Jerry Twitter Review fans said janhvi kapoor movie is package of full entertainment
गुड लक जेरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की अदाकारा जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जेरी रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों की बजाय डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। सिद्धार्थ सेन द्वारा निर्देशित और आनंद एल राय के कलर येलो प्रोडक्शंस, लाइका प्रोडक्शंस और महावीर जैन द्वारा निर्मित यह फिल्म दर्शकों के लिए घर बैठे छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन मटीरियल है। दर्शकों ने ट्विटर पर इस फिल्म को ठीक-ठाक रिव्यू दिया है।

विज्ञापन

गुड लक डेरी एक लड़की के संघर्ष की कहानी है, जो अपनी मां को बीमारी से बचाने के लिए लड़ती है और जिंदगी में आगे बढ़ती है। इस फिल्म को ट्विटर पर दर्शकों ने अच्छा रिव्यू दिया है। एक यूजर ने लिखा- गुड लक जेरी एक बढ़िया टाइमपास फिल्म है और निसंदेह इस फिल्म में जान्हवी की परर्फॉर्मेंस बेहतरीन है। वहीं दूसरे यूजर को भी फिल्म पसंद आई और उन्होंने लिखा- जान्हवी की एक्टिंग में काफी सुधार हुआ है। सभी साइड कैरेक्टर्स ने शानदार काम किया है। इसकी कहानी आपको हंसाती है। हालांकि फिल्म में कई खामियां भी हैं, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म अच्छी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

गुड लक जेरी को दर्शकों ने 3 से 4 स्टार दिए हैं। लोगों का कहना है कि इस कॉमेडी क्राइम ड्रामा को कम से कम एक बार जरूर देखना चाहिए। इस फिल्म में लोगों को जान्हवी का देसी और बिहारी बोलने का स्टाइल भी खूब पसंद आ रहा है। 



विज्ञापन

जान्हवी कपूर ने जेरी के किरदार में शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म में उनका किरदार मासूमियत, हिम्मत और चालाकी का मिश्रण है और उन्होंने इसे खूबसूरती से निभाया है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा दीपक डोबरियाल, सुशांत सिंह, नीरज सूद, सौरभ सचदेवा, जसवंत सिंह दलाल भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed