‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ का लुक फैंस को भाया, यूजर्स बोले- ‘खिलाड़ी और अनाड़ी एक साथ’
Haiwaan Movie Akshay-Saif Look Praise By Fans: बुधवार को अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ का पोस्टर मेकर्स ने साझा किया। पोस्टर में दोनों एक्टर्स के लुक सामने आए, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। जानिए, फैंस ने क्या रिएक्शन दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘टशन’ के लगभग 17 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म ‘हैवान’ में साथ नजर आएंगे। यह दोनों साल 1994 में रिलीज फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में भी साथ अभिनय कर चुके हैं। दोनों को दर्शक भी साथ में खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि फिल्म ‘हैवान’ में दोनों के लुक पर फैंस ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं।
सैफ और अक्षय को साथ देखकर खुश हुए फैंस
फैंस ने दिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान के लुक पर जमकर रिएक्शन दिए हैं। दोनों को लगभग 17 साल बाद स्क्रीन पर साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं।
- एक यूजर ने कमेंट किया, ‘सर, जबरदस्त लुक है।’
- वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट लिखा, ‘अक्षय कुमार के नेगेटिव रोल का बेसब्री से इंतजार है।’
- एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘बहुत समय बाद अक्की और सैफ की जोड़ी साथ दिखेगी।’ तो एक अन्य फैन ने लिखा, ‘अक्षय कुमार स्क्रीन पर आग लगा देंगे।’
- इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया, ‘खिलाड़ी और अनाड़ी एक साथ।’
क्या होगा अक्षय कुमार का रोल?
फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार का रोल नेगेटिव है। वह दर्शकों को अपने किरदार से चौंकाने वाले हैं। एक इवेंट में कुछ महीने पहले अक्षय कुमार ने कहा था, ‘मुझे एक नेगेटिव रोल निभाने का मन था, इसलिए मैं ‘हैवान’ कर रहा हूं। ज्यादातर मैं फिल्म में हीरो के रोल ही निभाता हूं।’
अक्षय कुमार ने फिल्म की कहानी को लेकर भी हिंट दिया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं सोच रहा था कि मुझे यह रोल करना चाहिए या नहीं। इस फिल्म में अंत में मैं हार जाता हूं। हैवान हार जाता है।’
कब रिलीज होगी फिल्म ‘हैवान’?
फिल्म ‘हैवान’ इस साल रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रियदर्शन निर्देशित कर रहे हैं। इसकी रिलीज डेट 11 सितंबर है। फिल्म में साउथ के चर्चित एक्टर मोहनलाल भी कैमियो करेंगे। फिल्म में सैफ अली खान एक अंधे व्यक्ति का रोल करेंगे।