फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   happy new year not a bad film says abhishek bachchan

'हैप्पी न्यू ईयर' के घटिया होने पर बोले अभिषेक

Mon, 17 Nov 2014 03:29 PM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
happy new year not a bad film says abhishek bachchan

हाल ही में आई खबरों के अनुसार जया बच्चन ने शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को सबसे बेवकूफाना फिल्म करार दिया था। जिसके बाद ये भी ख़बरें आई थी, कि बिग बी ने इसके लिए शाहरुख से माफ़ी मांगी थी, यहाँ तक कि अभिषेक और ऐश्वर्या शाहरुख के घर भी गए थे।

विज्ञापन


वहीं अब अभिषेक उस बयान के बारे में कहतें हैं कि उनकी माँ के कहने को गलत ढंग से लिया गया। अभिषेक बच्चन ने अपने ढंग से जया बच्चन के उस बयान को समझाने की कोशिश की है।

विज्ञापन

मीडिया पर फोड़ा ठीकरा

happy new year not a bad film says abhishek bachchan

​अभिषेक कहते हैं, ​"​मुझे लगता है, जो भी वहां उपस्थित थे उन्हें सच के बारे में जानकारी है। अब जब सच बाहर आ ही गया है, तो जिन्होंने इसे फैलाया है, अब कुछ मूर्खों जैसे नजर आ रहे हैं।

मीडिया का यह कर्तव्य है कि उन्हें संवेदनात्मक​ खबरों को जिम्मेवारी पूर्वक पेश करना चाहिए क्योंकि वे खतरनाक हो सकती है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति है और इसे नजरअंदाज किया जा सकता था।"

​फरहा खान निर्देशित इस फिल्म में, अभिषेक ने एक टपोरी का किरदार निभाया है, और उनके इस किरदार को बेहद तारीफें भी मिली है। अपने इस किरदार के बारे में अभिषेक का कहना है कि उन्हें यह किरदार इसकी मासूमियत और सादगी के कारण पसंद आया।

अच्छा था किरदार

happy new year not a bad film says abhishek bachchan

​अभिषेक कहते हैं, "जब मैंने नंदू भिड़े के बारे में सुना तभी मुझे पता था कि यह बेहद प्यारा किरदार होगा। यह एक बेहद अलग किरदार था। इसमें एक सादगी थी, जो बहुत आकर्षक थी। मुझे वह बच्चे के जैसा किरदार बेहद पसंद आया। विक्की और नंदू के डबल किरदार को निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण था।"

हैप्पी न्यू ईयर फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में 200 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया है। इसे रिकॉर्ड के आधार पर ही जया बच्चन के बयान की समीक्षा हो रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed