फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hc tells police to probe allegations that jiah was killed

'जिया की हत्या के आरोपों की फिर जांच करे पुलिस'

Thu, 24 Oct 2013 12:38 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 24 Oct 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
hc tells police to probe allegations that jiah was killed

बांबे हाईकोर्ट ने पुलिस को बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की हत्या किए जाने संबंधी आरोपों की फिर से जांच करने को कहा है।

विज्ञापन


जिया की मां राबिया खान ने अपनी याचिका में कहा था कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसकी हत्या की गई।

जस्टिस एससी धर्माधिकारी और गौतम पटेल की बेंच ने जुहू पुलिस को राबिया का बयान पुलिस स्टेशन में 26 अक्तूबर को सुबह 11 बजे रिकॉर्ड करने का निर्देश दिया। साथ ही जजों ने पुलिस को कोर्ट के सामने पेश सामग्री के आधार पर जांच करने को भी कहा।

सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि पुलिस ट्रॉयल कोर्ट में एक हफ्ते के अंदर अपनी चार्जशीट पेश करने को तैयार है। इस पर कोर्ट ने पुलिस को ट्रॉयल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने से नहीं रोका लेकिन जिया की मां द्वारा उपलब्ध कराई सामग्री के आधार पर जांच करने का पुलिस को आदेश दिया।
विज्ञापन


राबिया की याचिका का निपटारा करते हुए कोर्ट ने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। कार्यवाही के दौरान राबिया खान भी कोर्ट में मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी ने सुइसाइड नहीं किया बल्कि उसकी हत्या की गई थी। इसके समर्थन में उन्होंने स्वतंत्र फोरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट और जिया के शरीर में मौजूद जख्मों के फोटोग्राफ भी कोर्ट में पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed