फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heeramandi First Look: 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी! दिल जीत लेगा सोनाक्षी-मनीषा और अदिति का अनोखा अंदाज

Sat, 18 Feb 2023 01:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Feb 2023 01:23 PM IST
विज्ञापन
Heeramandi First Look: Sonakshi Sinha Manisha Koirala Aditi Rao Hydari first glimpse from Bhansali film
हीरामंडी का फर्स्ट लुक आउट - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' जबरदस्त चर्चा में है। नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज का जब से एलान हुआ है, दर्शक सांसे थामकर इसका इंतजार कर रहे हैं। आज मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। इस सीरीज का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। बता दें कि फर्स्ट लुक वीडियो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा समेत सभी एक्ट्रेस जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं। यह वीडियो नेटफ्लिक्स ने साझा किया है।

Heeramandi First Look: Sonakshi Sinha Manisha Koirala Aditi Rao Hydari first glimpse from Bhansali film
हीरामंडी का फर्स्ट लुक आउट - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक क्लासिक फिल्में दी हैं। बाजीराव मस्तानी, हम दिल दे चुके सनम, देवदास समेत तमाम फिल्में इस लिस्ट में शुमार हैं। बीते वर्ष उनकी 'गंगूबाई काठियावड़ी' खूब चर्चा में रही। आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब दर्शकों की नजर भंसाली के अगले प्रोजेक्ट यानि 'हीरामंडी' पर ही टिकी हैं। इस वेब सीरीज के फर्स्ट लुक ने फैंस की बेकरारी और ज्यादा बढ़ा दी है।
Project K: प्रभास-दीपिका ने महाशिवरात्रि पर फैंस को दिया तोहफा, थिएटर में इस दिन दस्तक देगी 'प्रोजेक्ट के'

Heeramandi First Look: Sonakshi Sinha Manisha Koirala Aditi Rao Hydari first glimpse from Bhansali film
हीरामंडी का फर्स्ट लुक आउट - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में फिल्म की सभी हीरोइनों का फर्स्ट लुक है। टीजर में मनीषा कोइराला रॉयल अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सेगल और संजीदा शेख सभी का लुक शानदार है। बता दें कि इस सीरीज की स्टारकास्ट को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे, फर्स्ट लुक सामने आने के बाद उन सभी पर विराम लग गया है। इस टीजर को साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा है, 'एक अलग समय, अलग दौर, अलग जादुई दुनिया जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाया है। इसका हिस्सा बनने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं। पेश है 'हीरामंडी' की खूबसूरत दुनिया की एक झलक....'कमिंग सून'! 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi First Look: Sonakshi Sinha Manisha Koirala Aditi Rao Hydari first glimpse from Bhansali film
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी के लिए संजय लीला भंसाली का यह पहला प्रोजेक्ट है। इस सीरीज के लिए मुंबई में दो भव्य सेट लगाए गए। बता दें कि इस सीरीज के लिए सभी कलाकार जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। ऋचा चड्ढा तो बाकायदा कथक का प्रशिक्षण ले रही हैं। इस सीरीज में जीनत अमान और हुमा कुरैश के नाम की भी चर्चा है। हालांकि, आज साझा किए गए फर्स्ट लुक वीडियो में दोनों नजर नहीं आई हैं।
Heeramandi First Look: 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी! दिल जीत लेगा सोनाक्षी-मनीषा और अदिति का अनोखा अंदाज

विज्ञापन
Heeramandi First Look: Sonakshi Sinha Manisha Koirala Aditi Rao Hydari first glimpse from Bhansali film
हीरामंडी का फर्स्ट लुक आउट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'हीरामंडी' पाकिस्तान के लाहौर में एक जगह है। यह वह जगह है, जहां तवायफों का डेरा रहता था। 'हीरामंडी' कोठों में प्यार, राजनीति, विश्वासघात और उत्तराधिकार को दिखाती कहानी है। संजय लीला भंसाली का यह शो नेटफ्लिक्स पर आएगा। फर्स्ट लुक वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अब सिर्फ भंसाली के पास ही शानदार कहांनियां दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बची हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह! क्या लुक है!'
Taj Divided By Blood Trailer Launch: सलीम और अनारकली की खूनी दास्तां, जी5 ने जारी किया सीरीज का ट्रेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed