फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hema Malini celebrate Bhai Dooj in Chennai share pictures wrote message for brother

Hema Malini: भाई-भाभी संग हेमा मालिनी ने मनाया भाई दूज, साझा कीं प्यारी तस्वीरें, लिखा भावुक संदेश

Sun, 03 Nov 2024 04:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 03 Nov 2024 04:20 PM IST
सार

आज भाई दूज का त्योहार है, आम से लेकर खास महिलाएं भाई के घर जाकर इस त्योहार को मना रही हैं। अब तक कई कलाकार अपनी भाई दूज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी भाई दूज मनाते हुए एक तस्वीरें साझा की है। 
 

विज्ञापन
Hema Malini celebrate Bhai Dooj in Chennai share pictures wrote message for brother
हेमा मालिनी - फोटो : ANI

विस्तार

हेमा मालिनी फिल्मों, नृत्य प्रस्तुतियों से लेकर राजनीति के क्षेत्र में काफी व्यस्त रहती हैं। लेकिन जब बात अपनों की आती है, तो वह समय निकाल लेती हैं और अपने करीबी लोगों के साथ खुशी भरे पल बिताती हैं। भाई दूज के पावन पर्व पर भी वह चेन्नई में अपने भाई के घर में हैं, उनके साथ इस त्योहार को मना रही हैं। कुछ देर पहले ही हेमा मालिनी ने भाई दूज की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा कीं। 

विज्ञापन

भाई के प्रति दिखाया सम्मान-प्यार
सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने भाई कन्नन और भाभी प्रभा के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने एक संदेश भी लिखा है, जिसमें वह लिखती हैं- 'आज भाई दूज है, मैं अपने प्रिय भाई कन्नन के साथ चेन्नई में इस त्योहार को मना रही हूं। भाई कन्नन (चीला-प्यार का नाम) इतने सालों से मेरे निरंतर साथी रहे हैं और मेरी नृत्य प्रस्तुतियों का अहम हिस्सा रहे हैं। वह आगे लिखती हैं- 'मेरे प्यारे भाई और भाभी प्रभा।' इस तरह से हेमा मालिनी ने अपने भाई और भाभी के लिए प्यार जताया, अपने मन के भाव उनके लिए प्रकट किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा के जीवन में रही भाई की अहम भूमिका 
हेमा मालिनी अपने अभिनय करियर में ऊचाइयों को छू पाईं, तो इसमें उनके परिवार का बहुत बड़ा हाथ रहा। खासकर उनके भाई ने हमेशा उनका उत्साह बढ़ाया। पिछले भाई दूज पर भी हेमा मालिनी ने अपने भाई को अपनी ताकत बताया, उन्होंने कहा था कि मेरे भाई जीवन के उतार-चढ़ावों में मेरे साथ खड़े रहे, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। 

विज्ञापन

दर्शक देखना चाहते हैं अभिनय करते हुए 
साल 2020 में हेमा मालिनी फिल्म 'शिमला मिर्च' में नजर आईं। इसके बाद से उन्होंने किसी फिल्म में काम नहीं किया। दरअसल, उनका ज्यादा समय मथुरा में गुजरता है, क्योंकि वह मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हैं। इसके अलावा वह समय- समय पर नृत्य प्रस्तुतियां भी देती हैं, लेकिन फिर भी दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर अभिनय करते हुए देखना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed