{"_id":"659d9e6e5d5e2a9a06051b25","slug":"hema-malini-launches-gulzar-biography-gulzar-saab-hazaar-rahein-mud-ke-dekhin-book-written-by-yatindra-mishra-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hema Malini: हेमा मालिनी ने लॉन्च की गुलजार की जीवनी 'गुलजार साब- हजार राहें मुड़के देखीं', कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hema Malini: हेमा मालिनी ने लॉन्च की गुलजार की जीवनी 'गुलजार साब- हजार राहें मुड़के देखीं', कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
सार
महान फिल्म निर्माता, गीतकार और कवि गुलजार की अधिकृत जीवनी 'गुलजार साब: हजार राहें मुड़ के देखीं' के लॉन्च इवेंट में हेमा मालिनी मुख्य अतिथि बनकर पहुंचीं और पुस्तक लॉन्च की।
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
विस्तार
महान फिल्म निर्माता, गीतकार और कवि गुलजार की अधिकृत जीवनी 'गुलजार साब: हजार राहें मुड़ के देखीं' को वेदा कुनबा थिएटर, सिंटा टॉवर, अंधेरी वेस्ट मुंबई में लॉन्च किया गया। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने आज नौ जनवरी 2024 शाम 5:30 बजे गुलजार की जीवनी लॉन्च की। यह पुस्तक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक यतींद्र मिश्रा द्वारा लिखी गई है और वाणी प्रकाशन समूह द्वारा प्रकाशित की गई है। स्वर्ण कमल पुरस्कार विजेता, कवि, लेखक और संगीत विद्वान यतींद्र मिश्रा ने पुस्तक में गुलजार के साथ 15 वर्षों की अपनी बातचीत को संकलित किया है।
Trending Videos
हेमा ने दिए पैपराजी को पोज
गुलजार की जीवनी पुस्तक लॉन्च में सांसद पर अभिनेत्री मुख्य अतिथि बनकर पहुंचीं। साथ ही साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक और कवि शीन काफ निजाम विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन यूनुस खान ने किया। हेमा मालिनी कार्यक्रम में जैसे ही पहुंचीं, वैसे ही फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पैपराजी को पोज देने के बाद वे मंच की ओर बढ़ीं और वे गुलजार से मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramotsav Yatra: रामेश्वरम से अयोध्या तक होगी रामोत्सव यात्रा, 500 इन्फ्लुएंसर्स सहित शामिल होंगे फिल्मी सितारे
हेमा ने जताई खुशी
कार्यक्रम की शुरुआत में हेमा मालिनी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्हें शॉल पहनाया गया और फूलों के गुलदस्ते के साथ उनका अभिवादन किया गया। हेमा मालिनी के बाद शॉल और फूलों के गुलदस्ते के साथ गुलजार का भी स्वागत किया गया। पुस्तक लॉन्च करते हुए हेमा मालिनी ने खुशी जाहिर की। इस दौरान हेमा मालिनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने हल्के लाल रंग बॉर्डर वाली फ्लोरल सफेद साड़ी पहनी थी।
Kangana Ranaut: 'मैं इसे गोली मार दूंगा', अभिनय में दिलचस्पी पर पिता का था जवाब, कंगना रणौत ने किया खुलासा
गुलजार की आलोचनात्मक जीवनी
यतींद्र मिश्रा की किताब 'गुलजार साब: हजार राहें मुड़ के देखीं' गुलजार की आलोचनात्मक जीवनी है। गुलजार के साथ डेढ़ दशक की बातचीत के माध्यम से लेखक ने कहानियां, यादें और समझ इकट्ठी की है, जो एक किताब में बदल दी है। यह पुस्तक भारत के सबसे चहेते लेखक की फिल्मों, कविताओं, गीतों और पटकथा के साथ-साथ उनके द्वारा लिखे गए संवादों का भी विस्तार से विश्लेषण करती है। इसमें पटकथाओं और संवादों और उनकी अपनी निर्देशन तकनीकों के माध्यम से कुछ फिल्मों का विवरण दिया गया है।
Karmma Calling Trailer: ‘केजीएफ 2’ के बाद रवीना का फिर दिखा रौबीला अंदाज, स्टार से स्टार तक 10 साल का सर्किल
