फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hema Malini shares treasured photos with Dharmendra Some lovely family moments

'मेरी भावनाएं उमड़ रही हैं', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ शेयर की अनमोल तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट

Fri, 28 Nov 2025 09:43 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 28 Nov 2025 09:43 AM IST
सार

Hema Malini Dharmendra Photos: हेमा मालिनी ने आज कुछ ही देर पहले धर्मेंद्र के साथ कुछ प्यारे पारिवारिक पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही हेमा ने धर्मेंद्र की याद में एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
Hema Malini shares treasured photos with Dharmendra Some lovely family moments
धर्मेंद्र और हेमा - फोटो : इंस्टाग्राम@dreamgirlhemamalini

विस्तार

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। जिसके बाद उनकी याद में कल यानी 27 नवंबर को एक प्रार्थना सभा रखी गई। इस दौरान कई सेलेब्स ने धर्मेंद्र को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। आज हेमा ने धर्मेंद्र के साथ अपनी कई अनमोल तस्वीरों को शेयर कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।
विज्ञापन

हेमा ने शेयर की अनमोल तस्वीरें
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद कई अनदेखी पारिवारिक तस्वीरों को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। कुछ तस्वीरों में उनकी बेटियां एशा देओल और अहाना देओल भी पापा धर्मेंद्र के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आ रही हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)


विज्ञापन
विज्ञापन

इमोशनल हुईं हेमा मालिनी
हेमा ने इन अनमोल और अनदेखी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'कुछ बहुत प्यारे पारिवारिक पल… ये तस्वीरें मेरे लिए अनमोल हैं। ये पहले कभी किसी को नहीं दिखाई गईं। इन्हें देखकर फिर से पुरानी यादें और भावनाएं उमड़ रही हैं।'
विज्ञापन

धर्मेंद्र का निधन
24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हो गया था। सांस की तकलीफ के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद 12 नवंबर को उन्हें घर भेज दिया गया था, लेकिन 24 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के बाद 27 नवंबर को हेमा मालिनी ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी और एक बहुत भावुक संदेश लिखा। उन्होंने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'धरम जी मेरे लिए सब कुछ थे – प्यारे पति, हमारी बेटियों के लाड़ले पापा, सबसे भरोसेमंद दोस्त, मार्गदर्शक, कवि और हर मुश्किल वक्त में साथ देने वाले इंसान।'
 

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ है, जो जल्द रिलीज होगी। यह फिल्म सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बनी है। इसे श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है। इसमें अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में '120 बहादुर' हुई टैक्स फ्री, फरहान अख्तर ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जताया आभार

हेमा का दूसरा पोस्ट
हेमा मालिनी ने आज एक और पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट में हेमा ने फिल्म 'किनारा' की एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें धर्मेंद्र और हेमा एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ हेमा ने कैप्शन में लिखा, 'फिल्म 'किनारा' से मेरी और धरम जी की सबसे खूबसूरत यादों में से एक।' इस फिल्म का निर्देशन गुलजार ने किया है। इसके गीत भूपिंदर ने गाए और संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया था।'

View this post on Instagram

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed