सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hema Malini Visits Puri Jagannath Temple for Darshan Expresses Joy of Celebrating Holi

Puri: दर्शन करने पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं हेमा मालिनी, बोलीं- यहां होली मनाकर धन्य महसूस कर रही हूं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 15 Mar 2025 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

Puri: हेमा मालिनी पुरी के जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
 

Hema Malini Visits Puri Jagannath Temple for Darshan Expresses Joy of Celebrating Holi
हेमा मालिनी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को ओडिशा के पुरी में प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पुरी के सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी उनके साथ मौजूद रहे। हेमा मालिनी इस मौके पर बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं।

Trending Videos

Aamir Ali: आमिर अली ने मिस्ट्री गर्ल के साथ खेली होली, अपनी इस हरकत के लिए हो गए ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

Hema Malini Visits Puri Jagannath Temple for Darshan Expresses Joy of Celebrating Holi
हेमा मालिनी - फोटो : एएनआई
हेमा ने कही ये बात

हेमा ने कहा," जगन्नाथ पुरी में होली मनाकर खुद को धन्य महसूस कर रही हूं । मैं मथुरा से आई हूं... कल हमने मथुरा में होली मनाई और आज हम यहां त्योहार मना रहे हैं...। मैं व्यवस्थाओं के लिए ओडिशा सरकार, लोगों और संबित पात्रा को धन्यवाद देती हूं।" उन्होंने लोगों को भक्ति भावना से त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा, "होली का संदेश है कि आप सभी को होली खेलनी चाहिए। यह भगवान कृष्ण का त्योहार है... फूलों की होली खेलें।"
Honey Singh B'Day: कभी रैप की दुनिया के बादशाह बन गए थे हनी सिंह, इन खूबियों की बदौलत अन्य रैपर से निकले आगे

Hema Malini Visits Puri Jagannath Temple for Darshan Expresses Joy of Celebrating Holi
हेमा मालिनी - फोटो : एएनआई
वृंदावन महोत्सव में दी शानदार प्रस्तुति

पुरी का यह दौरा हेमा की ओडिशा यात्रा का हिस्सा था। इससे पहले 14 मार्च को उन्होंने भुवनेश्वर में वृंदावन महोत्सव में शिरकत की। इस कार्यक्रम का आयोजन मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने किया था। पीले रंग के खूबसूरत परिधान में हेमा ने ओडिसी और कथक नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी नृत्य प्रस्तुति में शास्त्रीय भाव और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। 

संबित पात्रा ने भेंट की खास कलाकृति

संबित पात्रा ने हेमा मालिनी को भगवान जगन्नाथ की चांदी की बारीक कारीगरी से बनी एक कलाकृति भेंट की। अपनी प्रस्तुति से पहले हेमा ने ओडिशा के प्रति अपने लगाव को भी बयां किया था। उन्होंने कहा, “जब भी मैं ओडिशा आती हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। यहां हरियाली है, शांति है और सुकून मिलता है।” उन्होंने श्री श्री यूनिवर्सिटी में प्रस्तुति  के लिए गुरु रतिकांत महापात्रा के न्योते का भी जिक्र किया। हेमा ने कहा, “रतिकांत मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं। मशहूर नर्तक केलुचरण महापात्रा के साथ भी मेरा पुराना रिश्ता रहा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed