सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hema Malini welcomes the start of Navratri share photo of maa durga says nine days bring happiness prosperity

Navratri 2025: हेमा मालिनी-प्रीति और भूमि ने फैंस को दी 'नवरात्रि' की शुभकामनाएं; शेयर की शानदार तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 22 Sep 2025 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Shardiya Navratri 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने फैंस को नवरात्रि की शुरुआत की शुभकामनाएं दीं। साथ ही फैंस ने भी बधाई भरा पोस्ट शेयर किया।

Hema Malini welcomes the start of Navratri share photo of maa durga says nine days bring happiness prosperity
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम@dreamgirlhemamalini
विज्ञापन

विस्तार

आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी है। माता रानी के इन नौ दिनों को माता के भक्त बड़ी ही आस्था और विश्वास के साथ मानते हैं। हेमा मालिनी ने आज नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर अपने फैंस को बधाई दी और साथ ही दो खास तस्वीरें भी शेयर कीं।
Trending Videos

हेमा का पोस्ट
मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने नवरात्रि के पावन पर्व पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कोलाज साझा किया, जिसमें एक तरफ मां दुर्गा की तस्वीर और दूसरी तरफ खुद का देवी दुर्गा के रूप में दिखाई दीं। इन तस्वीरों के साथ हेमा ने कैप्शन में लिखा, 'नवरात्रि के नौ दिन आपके और आपके परिवार के लिए नौ गुना खुशी, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाएं। सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।' हेमा की इस पोस्ट पर कई फैंस ने उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और साथ ही जय माता दी लिखा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है शारदीय नवरात्रि?
शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। यह नौ दिन का त्योहार मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है। यह उत्सव 1 अक्टूबर तक चलेगा और 2 अक्टूबर को दशहरा के साथ समाप्त होगा।

हेमा मालिनी का करियर
हेमा मालिनी ने 1963 में तमिल फिल्म 'इधु सथियम' से अपने अभिनय की शुरुआत की और 1968 में हिंदी फिल्म 'सपनों का सौदागर' से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने 'शोले', 'सीता और गीता', 'सत्ते पे सत्ता', 'त्रिशूल' जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया। उनकी हालिया फिल्म 2020 में 'शिमला मिर्ची' थी, जिसमें राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह ने भी अभिनय किया है।

यह भी पढ़ें: Mata Rani Bhajans: मशहूर गायक, गाए माता रानी के भजन, लखबीर सिंह लक्खा से लेकर नरेंद्र चंचल तक का नाम शामिल
 

भूमि सतीश पेडनेकर
हेमा के अलावा भूमि पेडनेकर ने आज नवरात्रि के पहले दिन अपने फैंस को इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं और साथ ही मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद लिया। भूमि ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'नवरात्रि के पहले दिन, जम्मू स्थित पवित्र बावे वाली माता महाकाली दरबार से, मां काली का दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन में शक्ति, ऊर्जा और नई सफलताएं लेकर आए।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)


प्रीति जिंटा का पोस्ट
प्रीति जिंटा ने आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। हमेशा प्यार और प्रकाश बना रहे। जय माता दी।'

View this post on Instagram

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed