सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Holi 2026 From Raanjhanaa And Mohabbatein To Sholay Cinema Scenes That Changed The Meaning Of Holi

Holi 2026: ‘रांझणा’ और ‘मोहब्बतें’ से लेकर ‘शोले’ तक, सिनेमा के कुछ ऐसे सीन जिन्होंने बदल दिए होली के मायने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 03 Mar 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Holi 2026: बॉलीवुड ने हमें कई यादगार फिल्में और होली के कई आइकॉनिक गानें दिए हैं। आइए, उन यादगार पलों को याद करें, जिन्होंने होली के मायने ही बदल दिए। 

Holi 2026 From Raanjhanaa And Mohabbatein To Sholay Cinema Scenes That Changed The Meaning Of Holi
होली 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Holi 2026: होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि इमोशन का सैलाब है- प्यार, बदला, दोस्ती, जुनून और जश्न का रंगीन संगम। बॉलीवुड ने इस त्योहार को सिर्फ पर्दे पर नहीं दिखाया, बल्कि इसे कहानी का अहम मोड़ बना दिया। कुछ होली के सीन ऐसे बने कि उन्होंने इस त्योहार के मायने ही बदल दिए। आइए, उन यादगार पलों को याद करें।

Trending Videos

Holi 2026 From Raanjhanaa And Mohabbatein To Sholay Cinema Scenes That Changed The Meaning Of Holi
सिलसिला फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सिलसिला - रंगों में छुपा अधूरा प्यार
जब भी होली और बॉलीवुड का नाम आता है, तो ‘रंग बरसे’ अपने आप जुबान पर आ जाता है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच फिल्माया गया होली का सीन सिर्फ रंगों का खेल नहीं था, बल्कि दिल के जज्बातों का इजहार था। ढोल की थाप पर गूंजता गाना, चेहरे पर लगे रंग और आंखों में छुपी अधूरे प्यार की कहानी, सब कुछ इतना सच्चा लगा कि दर्शक खुद उस माहौल का हिस्सा बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Holi 2026 From Raanjhanaa And Mohabbatein To Sholay Cinema Scenes That Changed The Meaning Of Holi
मोहब्बतें फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

मोहब्बतें - रंगों से पिघलता सख्त दिल
इस फिल्म में होली का सीन बहुत भावुक और उम्मीद से भरा था। जब राज आर्यन (शाहरुख खान) गुलाल का टीका लगाकर सख्त प्रिंसिपल नारायण शंकर (अमिताभ बच्चन) को रंगते हैं, तो वो सिर्फ एक रंग नहीं, बल्कि प्यार और बदलाव का संदेश होता है। वह पल ऐसा था जैसे रंगों ने वर्षों की कठोरता को धो डाला हो। यह सीन हमें सिखाता है कि प्यार और अपनापन हर सख्ती को पिघला सकता है।

Holi 2026 From Raanjhanaa And Mohabbatein To Sholay Cinema Scenes That Changed The Meaning Of Holi
डर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

डर - जब होली बन गई जुनून की पहचान
हर होली का सीन खुशियों से भरा हो, ऐसा जरूरी नहीं। इस फिल्म में राहुल (शाहरुख खान) का रंगों से सना चेहरा और ‘क-क-किरन’ कहते हुए उसका पागलपन, दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है। यहां रंग खुशी का प्रतीक नहीं, बल्कि जुनून और डर का माहोल बना देता हैं। इस सीन ने दिखाया कि होली का रंग कभी-कभी कहानी को खौफनाक मोड़ भी दे सकता है।

Holi 2026 From Raanjhanaa And Mohabbatein To Sholay Cinema Scenes That Changed The Meaning Of Holi
टॉयलेट एक प्रेम कथा - फोटो : सोशल मीडिया

टॉयलेट: एक प्रेम कथा - लठमार होली का रंगीन अंदाज
‘गोरी तू लठ मार’ गाने में मथुरा की प्रसिद्ध लठमार होली को बड़े ही रंगीन और देसी अंदाज में दिखाया गया। इस गाने में जैसी मासूमियत से अक्षय कुमार भूमि पेडनेकर को मनाते हैं, तो लगता है कि प्यार में आप माफी मांगने से झुक नहीं जाते। इस गाने के बाद मूवी का प्लॉट भी बदल जाता है।

Holi 2026 From Raanjhanaa And Mohabbatein To Sholay Cinema Scenes That Changed The Meaning Of Holi
शोले फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

शोले - खुशियों के बीच छुपा तूफान
गांव में होली का माहौल है, लोग रंगों में सराबोर हैं। लेकिन गब्बर सिंह का हमला कहानी को अचानक ट्विस्ट दे देता है। यह सीन दिखाता है कि कभी-कभी रंग और खुशी के बीच संघर्ष और खतरे भी मौजूद होते हैं। यही इसे दर्शकों के लिए यादगार बनाता है।

Holi 2026 From Raanjhanaa And Mohabbatein To Sholay Cinema Scenes That Changed The Meaning Of Holi
कटी पतंग - फोटो : सोशल मीडिया

कटी पतंग - रोमांस और दर्द का रंग
राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गया ‘आज न छोड़ेंगे…’ गाना होली को प्यार, शरारत और हल्की नटखटता से भर देता है। रंगों के बीच मुस्कानें, आंखों में शरारत, और दिल में छुपा इश्क इसे आज भी क्लासिक बनाता है।

Holi 2026 From Raanjhanaa And Mohabbatein To Sholay Cinema Scenes That Changed The Meaning Of Holi
रांझणा मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

रांझणा - बेइंतहा प्यार का इजहार
'रांझणा' में होली के रंग कुंदन के एकतरफा प्यार और जुनून को पूरी तरह दर्शाते हैं। यह सीन दिखाता है कि अगर सच्चा प्यार हो और आप कोशिश करते रहें, तो शायद आप अपने प्यार को पा सकते हैं। इस गाने के बाद दोनों की छोटी सी लव स्टोरी भी शुरू हो जाती है। 

Holi 2026 From Raanjhanaa And Mohabbatein To Sholay Cinema Scenes That Changed The Meaning Of Holi
पद्मावत फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

पद्मावत - शाही ठाठ और गरिमा
पद्मावत में होली राजसी ठाठ-बाट और गरिमा के साथ दिखाई जाती है। भव्य सेट, शाही पोशाकें और गरिमा - इस सीन ने यह दिखाया कि होली भले ही हर दौर और परिप्रेक्ष्य में अलग अंदाज में मनाई जाती है, लेकिन रंगों की जादूई शक्ति हर जगह मौजूद रहती है।

Holi 2026 From Raanjhanaa And Mohabbatein To Sholay Cinema Scenes That Changed The Meaning Of Holi
दामिनी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

दामिनी - न्याय और सच्चाई का रंग
दामिनी में होली का सीन कहानी का सबसे बड़ा मोड़ है। रंगों और उत्सव के बीच घटित होने वाली घटना दामिनी की जिंदगी बदल देती है। यह सीन दर्शाता है कि होली केवल खुशी का प्रतीक नहीं, बल्कि सच्चाई और न्याय की लड़ाई का भी प्रतीक बन सकती है।

Holi 2026 From Raanjhanaa And Mohabbatein To Sholay Cinema Scenes That Changed The Meaning Of Holi
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर सिंह - गुस्से का रंग
कबीर सिंह फिल्म में होली के सीन में हमें पता चलता है कि अगर कोई हमारे सबसे करीबी को ठेस पहुंचाता है, तो हम किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं, क्योंकि हम उससे प्यार करते हैं और उसपर कोई आंच आए तो सहा नहीं जाता।

इन सभी फिल्मों ने यह साबित किया कि होली सिर्फ गाने और जश्न तक सीमित नहीं है। यह कहानी का टर्निंग पॉइंट बन सकती है - कहीं प्यार का इजहार, कहीं जुनून का डर, कहीं परंपरा का उत्सव, तो कहीं न्याय और बदलाव का प्रतीक। बॉलीवुड के ये आइकॉनिक होली सीन्स हमें हर साल याद दिलाते हैं कि रंग केवल चेहरे पर नहीं, दिलों पर भी चढ़ते हैं, और जब सिनेमा उन्हें छूता है, तो वे यादों में हमेशा के लिए बस जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed