सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan And Deepika Padukone Starrer Fighter 2 Is Not Happening Siddharth Anand Has No Plan About It

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ का बन रहा है सीक्वल? अब सामने आई बड़ी जानकारी; जानिए क्या है सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 18 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Fighter Sequel: ऋतिक रोशन की सफल फिल्म ‘फाइटर’ के सीक्वल को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं। अब फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जानिए क्या है नई अपडेट…

Hrithik Roshan And Deepika Padukone Starrer Fighter 2 Is Not Happening Siddharth Anand Has No Plan About It
फाइटर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साल 2024 में आई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। अब पिछले कुछ वक्त से ‘फाइटर’ के सीक्वल को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन अब ‘फाइटर’ के सीक्वल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

Trending Videos


ऐसे शुरू हुई थीं चर्चाएं
हाल ही में इंस्टाग्राम पर वायरल हुई एक पोस्ट के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि ‘फाइटर’ का सीक्वल बन रहा है। इसी साल ‘फाइटर 2’ की शूटिंग भी शुरू होने की बात कही जाने लगी थी। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने पोस्ट पर एक बुरी नजर वाला इमोजी भेजकर इस चर्चा को और हवा दी, जिसे कई लोगों ने एक इनडायरेक्ट कंफर्मेशन माना था। लेकिन अब ‘फाइटर’ के सीक्वल को लेकर जो नई जानकारी सामने आ रही है, वो फैंस को निराश कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hrithik Roshan And Deepika Padukone Starrer Fighter 2 Is Not Happening Siddharth Anand Has No Plan About It
फाइटर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं बन रही ‘फाइटर 2’ 
अब बॉलीवुड हंगामा की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, फाइटर 2 को लेकर चल रही अफवाहों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। ऋतिक रोशन के करीबी एक सूत्र ने स्पष्ट किया है कि अभिनेता और सिद्धार्थ आनंद के बीच सीक्वल को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। सूत्र ने कथित तौर पर कहा कि ये दावे बेबुनियाद हैं, जिससे पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

 

Hrithik Roshan And Deepika Padukone Starrer Fighter 2 Is Not Happening Siddharth Anand Has No Plan About It
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी ‘फाइटर’
साल 2024 में रिलीज हुई 'फाइटर' बॉलीवुड की सबसे महत्वाकांक्षी एक्शन फिल्मों में से एक थी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म के कई हवाई एक्शन सीन लोगों को काफी पसंद आए थे। पुलवामा हमले और बालाकोट हवाई हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी भारतीय वायु सेना की एक विशिष्ट इकाई, एयर ड्रैगन्स, के आतंकवाद के खिलाफ एक जोखिम भरे मिशन पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed