फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik roshan and tiger shroff film shooting to start now

फैन्स का इंतजार खत्म, शुरू हुई ऋतिक-टाइगर की फिल्म की शूटिंग, कुछ ऐसा होगा इनका रोल

Fri, 17 Aug 2018 09:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan and tiger shroff film shooting to start now
Bollywood

फैन्स को बहुत दिनों से इंतजार था कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ किसी फिल्म में नजर आए। ऐसे में यशराज बैनर ने उनकी ये ख्वाहिश पूरी कर दी हैं। जी हां, ऋतिक ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर इस बात की जानकारी दी है..

विज्ञापन


बता दें कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की आने वाली इस एक्शन फिल्म को लेकर काफी समय पहले ही ऐलान किया गया था, जिसने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया था। हर कोई इंतजार कर रहा था कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो और सेट से उनके सामने फिल्म की तस्वीरें आएं।
विज्ञापन


शेयर की गई इस तस्वीर में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं और दोनों स्टार्स बहुत ही खिलखिलाकर हंस रहे हैं।

hrithik roshan and tiger shroff film shooting to start now
hrithik roshan - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि ऋतिक और टाइगर आपस में बेहद अच्छे दोस्त हैं और टाइगर कई बार इस बात को कह चुके हैं कि वह ऋतिक को अपना गुरु मानते हैं। यही वजह है कि टाइगर ने फिल्म इंडस्ट्री में आने का मन बनाया। फिल्म में दोनों का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में टाइगर और ऋतिक गुरू-शिष्य के रूप में दिखाई देंगे। 

hrithik roshan and tiger shroff film shooting to start now
tiger shroff

लेकिन अभी तक फिल्म का नाम क्या होगा इस पर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के अंदर कई एक्शन सीन होंगे जिसमें ऋतिक और टाइगर के कई फाइटिंग सीन भी देखने को मिलेंगे। फिल्म की शूटिंग लोकेशन की बात करें तो भारत के साथ-साथ इटली, जॉर्जिया, पुर्तगाल, आबु-धाबी और स्वीडिन जैसी जगहों पर होगी। फिल्म की एक्ट्रेस फिल्म 'बेफिक्रे' में नजर आईं वाणी कपूर होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed