सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan Dismissed Rumors Of Being A Part Of Don 3 Says He Was Never Approached For The Movie

क्या रणवीर सिंह की जगह अब ऋतिक रोशन निभाएंगे ‘डॉन 3’ में लीड रोल? एक्टर ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 13 Feb 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Don 3 Movie: ‘डॉन 3’ मूवी लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। इसके बाद अब ऋतिक रोशन ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

Hrithik Roshan Dismissed Rumors Of Being A Part Of Don 3 Says He Was Never Approached For The Movie
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ मूवी से किनारा कर लिया था। इसके बाद से ही फरहान अख्तर की डॉन 3 फिल्म चर्चाओं में है और ये सवाल पूछे जा रहे हैं कि रणवीर के बाद अब कौन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएगा। अब ऋतिक रोशन ने भी फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

Trending Videos

फिल्म का हिस्सा होने पर क्या बोले ऋतिक 
एक्टर ऋतिक रोशन ने शुक्रवार के दिन खुलासा किया कि उन्हें कभी ‘डॉन 3’ के लिए अप्रोच नहीं किया गया था। उनका ये बयान तब सामने आया जब ये खबरें सामने आ रही थी कि फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के जाने के बाद उनकी जगह ऋतिक रोशन को रोल देने के लिए अप्रोच किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वैरायटी इंडिया से बातचीत में ऋतिक ने कहा, ‘जो अफवाहें फैल रही थी, अब उनपर विराम लगाने का समय आ गया है। मैं साफ तौर पर ये बात कह रहा हूं कि मुझे कभी ‘डॉन 3’ फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया था। मैं मीडिया से अनुरोध करता कि वे इस तरह की किसी भी अपुष्ट रिपोर्ट से दूर रहें।’

Hrithik Roshan Dismissed Rumors Of Being A Part Of Don 3 Says He Was Never Approached For The Movie
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अबतक नहीं आया है कोई आधिकारिक बयान
हालांकि अबतक फरहान अख्तर और रणवीर सिंह ने इन अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन अफवाहें थीं कि दोनों के बीच किसी मतभेद का असर ‘डॉन 3’ पर पड़ा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि ऋतिक रोशन ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है।

बता दें, फरहान अख्तर ने साल 2023 में डॉन 3 की घोषणा की थी। जिसमें रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी को लीड रोल में बताया गया था। हालांकि, फिलहाल खबरें हैं कि कोई भी कलाकार आधिकारिक तौर पर इस फिल्म से जुड़ा नहीं है।

हॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं फरहान
वहीं, फरहान इन दिनों अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं। इनमें लंबे समय से चर्चा में रही ‘जी ले जरा’ और उनका हाल ही में घोषित हॉलीवुड डेब्यू भी शामिल है। हॉलीवुड फिल्म 'द बीटल्स: ए फोर फिल्म सिनेमैटिक इवेंट' से फरहान अख्तर का हॉलीवुड डेब्यू होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed