फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan film Kaabil will release in china

ऋतिक रोशन के लिए खुशखबरी, पहली बार चीनी फैंस बनाने के हुए 'काबिल'

Fri, 10 May 2019 04:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 10 May 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan film Kaabil will release in china
Hirthik Kaabil - फोटो : self
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सुपर 30' को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऋतिक के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म 'काबिल' में नजर आए थे। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। इस बीच ऋतिक के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' जल्द चीनी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन


खास बात ये है कि फिल्म 'काबिल' ऋतिक रोशन की पहली फिल्म होगी जो चीन में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 5 जून को चीनी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'काबिल' का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ एक्ट्रेस यामी गौतम मुख्य भूमिका में थें। काबिल में दोनों ने अंधे कपल का किरदार किया था। 
विज्ञापन


बात करें ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म की 'सुपर 30' की तो ये फिल्म गरीब छात्रों को कोचिंग देकर उन्हें आईआईटी में प्रवेश दिलाने वाले बिहार के मशहूर शिक्षक आनंद कुमार पर बनी है। ऋतिक चाहते हैं कि फिल्म जितनी साफ सुधरी और सामाजिक है, फिल्म के प्रचार के दौरान भी यही भावना दिखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed