'कृष' के 5 साल पूरे होते ही ऋतिक ने शेयर किया मेकिंग वीडियो, बोले - 'डर गया था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में ऋतिक कृष की ड्रेस में नजर आ रहे हैं तो वहीं पापा राकेश के साथ सीन की तैयारी करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जिससे आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों के बीच 'कृष 3' फिल्म का आज भी क्रेज कितना है।
इस मेकिंग वीडियो को पोस्ट करते हुए ऋतिक ने लिखा - 'क्या कभी आपको उस दूरी के बारे में सोचकर डर लगता है। जहां आप खड़े हैं और जहां खड़े होना चाहते हैं। क्रिश मेरे लिए एक संघर्ष, एक प्रेरणा और एक कोशिश थी। इसके जरिए मैं एक लंबी यात्रा करना चाहता था। जब पिता ने इस फिल्म का आइडिया बताया तो अपने किरदार को लेकर डर गया था।' आपको बता दें, 'कृष 3' फिल्म 1 नवंबर 2013 को रिलीज हुई थी।
'कृष 3' फिल्म 'कोई मिल गया' फिल्म की सीरिज थी। 'कोई मिल गया' फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 'कृष' फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। दोनों ही सीरीज की सफलता के बाद तीसरी कड़ी रिलीज की गई थी जो दर्शकों को काफी रास आई थी। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन इस वक्त 'सुपर 30' फिल्म में बिजी है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on