{"_id":"5cf2af49bdec22074407f0a5","slug":"hrithik-roshan-meet-jackie-chan-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन पहुंचे ऋतिक रोशन ने जैकी चैन से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर जताई खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन पहुंचे ऋतिक रोशन ने जैकी चैन से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर जताई खुशी
Sat, 01 Jun 2019 10:30 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan, Jackie Chan
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म की रिलीज डेट को कोई बार बदला जा चुका है। इस बीच ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' इन दिनों पड़ोसी देश चीन में धमाल मचा रही है। साल 2017 में आई 'काबिल' हाल ही में चीन में रिलीज हुई है। अब तक फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। चीनी दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं।
दर्शकों की ओर से 'काबिल' को मिल रहे प्यार को देखते हुए ऋतिक रोशन भी चीन में इस फिल्म का प्रमोशन करने भी पहुंचे। प्रमोशन टूर के बीच ऋतिक रोशन ने चीनी सिनेमा के सुपरस्टार जैकी चैन से भी मुलाकात की। वहीं जैकी चैन ने भी अपने बिजी शेड्यूल के बीच ऋतिक के लिए समय निकाला।
विज्ञापन
जैकी चैन के साथ की मुलाकात की तस्वीरों को ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन की अगली फिल्म सुपर 30 है। इस फिल्म में ऋतिक आनंद कुमार का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म से जुड़े कुछ फोटोज सामने आ चुके हैं।

View this post on Instagram
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on