Hrithik Roshan: सुजैन संग तलाक पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले-दोबारा शादी के बारे में नहीं सोच सकता
ऋतिक रोशन ने साल 2017 में फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान दोबारा शादी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा था कि वह दोबारा शादी को लेकर नहीं सोच सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर में से एक हैं। वह एक्टिंग के मामले में भी काफी जबरदस्त हैं। सभी जानते हैं कि उन्होंने सुजैन से शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ वर्षों के बाद कपल का तलाक हो गया था। तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों के खातिर अक्सर साथ दिखाई देते हैं। वहीं, एक्टर ने साल 2017 में फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान दोबारा शादी को लेकर बात की है।
ऋतिक के घुटनों में था गठिया
उस दौरान एक्टर ने कहा था- कि मैं इस एक पहलू को नहीं लेना चाहता हूं और हां कहना चाहता हूं कि यह एक सेलिब्रिटी के लिए कठिन है, क्योंकि ऐसी कई अन्य चीजें है, जहां एक सेलिब्रिटी का फायदा होता है, लेकिन हां, मैंने जीवन में अत्यधिक भरोसा करना शुरू कर दिया है। एक स्थिति एक चीज की तरह लग सकती है और यह दूसरी चीज की ओर ले जा सकती है। मेरी सभी बड़ी जीत इसी तरह से मिली है। आज मुझे एक महान डांसर के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन इसकी शुरुआत एक डॉक्टर से हुई है,जिन्होंने कहा था कि मैं अपनी लाइफ में कभी भी डांस नहीं कर पाऊंगा। इससे मेरा दिल टूट गया था। उन्होंने कहा कि मैं घुटनों के गठिया और मेरी पीठ में स्कोलियोसिस से पीड़ित था। इस तरह से कई उदाहरण हैं।
Yami Gautam: यामी गौतम को मिली थी प्लास्टिक सर्जरी करवाने की सलाह, एक्ट्रेस ने वर्षों बाद किया खुलासा
दोबारा शादी के बारे में नहीं सोच रहे ऋतिक
आगे उन्होंने कहा कि आज मैं दोबारा शादी के बारे में नहीं सोच सकता हूं। मैं तृप्त महसूस करता हूं, मैं संतुष्ट महसूस करता हूं। अभी तक उस दिशा में कोई विचार नहीं किया है। मैंने पाया है कि इंसान की जरूरतें कम हैं और कम होने का एक तरीका है। ज्यादातर समय आत्मनिर्भर हैं, लेकिन फिर कोई नहीं जानता है। आप किसी भी चीज के बारे में निश्चित नहीं हो सकते हैं। यहां तक कि अपने शब्दों के बारे में भी। आपके शब्द बदल जाएंगे। अब दो साल बाद मैं कुछ और कह रहा होऊंगा और यह विरोधाभास विकास है। आपको बता दें कि ऋतिक और सुजैन दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहां सुजैन इन दिनों अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं, तो वहीं ऋतिक भी एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं।
Vamika Gabbi: 'हर इंडस्ट्री में है कास्टिंग काउच...', वामिका गब्बी ने सिनेमा के काले सच का किया खुलासा