फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan wants role in film according his same age

44 के ऋतिक को अब होने लगा है ये अहसास, अब कॉलेज जाने की उम्र नहीं रही

Mon, 28 May 2018 12:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan wants role in film according his same age
ऋतिक रोशन 44 बरस के हो चुके हैं। बताया जाता है कि उन्हें अपनी उम्र के साथ यह अहसास हो चला है कि अब कॉलेज जाने वाले प्रेमी की भूमिकाएं उन्हें नहीं करनी चाहिए। ऋतिक के करीबियों के अनुसार, दो किशोर होते बच्चों के साथ उन्होंने तय कर लिया है कि अपनी उम्र के अनुसार भूमिकाएं करेंगे।
विज्ञापन


यही वजह है कि उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ विज्ञापन फिल्में तक उम्र के मुताबिक करने का फैसला किया है। हाल में उन्होंने कुछ ऐसे ब्रांड छोड़े हैं जो उन्हें लगता है कि युवा सेलेब्रिटी को करने चाहिए।
विज्ञापन


इन दिनों ऋतिक गंभीर भूमिकाओं की तरफ ध्यान दे रहे हैं। उनकी अगली फिल्म 'सुपर 30' ऐसी ही है जिसमें वह किशोरों-युवाओं को आईआईटी जैसी परीक्षा के लिए तैयार करते दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि ऋतिक के नए फैसले के बाद 'बैंग बैंग' का सीक्वल ठंडे बस्ते में चला गया। सूत्रों के मुताबिक, ऋतिक 'सुपर 30' के बाद अपने पिता के निर्देशन में 'कृष-4' और 5 की तैयारी में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed