फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan will go in patna for Super 30 promotion with Anand Kumar

पटना में आनंद कुमार के साथ गुरु पूर्णिमा मनाएंगे ऋतिक, कल पटना में होगा सुपर 30 का धमाल

Mon, 15 Jul 2019 03:01 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 15 Jul 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan will go in patna for Super 30 promotion with Anand Kumar
Hrithik Roshan - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा के मोस्ट हैंडसम हंक माने जाने वाले ऋतिक रोशन के चेहरे पर ताजगी फिर लौट आई है। उनकी नई फिल्म सुपर 30 ने 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। और, उनकी अगली फिल्म वॉर का टीजर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ऋतिक इस खुशी का जश्न मनाने सुपर 30 कोचिंग के संचालक आनंद कुमार के साथ मंगलवार को पटना पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म सुपर 30 की रिलीज से पहले ऋतिक असल जिंदगी में कामयाबी हासिल करने वाले छात्रों से मिलने को बहुत उत्सुक थे। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मेधावी छात्रों से मिलने का उनका कार्यक्रम भी बना। वह नालंदा विश्वविद्यालय भी जाना चाहते थे। लेकिन किसी न किसी वजह से उनके सारे कार्यक्रम ऐन मौके पर निरस्त होते रहे। फिल्म को सही तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने का दबाव भी ऋतिक पर काफी रहा।
विज्ञापन


अब जबकि सुपर 30 रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार भी कर रही है। तो ऋतिक मुंबई से बाहर जाने का मन बना चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक वह गुरु पूर्णिमा पर पटना शहर का दौरा करेंगे जो उनके किरदार आनंद कुमार का घर भी है। आनंद के जीवन पर ही सुपर 30 आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed