{"_id":"5b3ae1b44f1c1bc6318b4572","slug":"hrithik-roshan-will-write-his-biography","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण जौहर और ऋषि कपूर के बाद अब ऋतिक रोशन लिखेंगे अपनी आत्मकथा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर और ऋषि कपूर के बाद अब ऋतिक रोशन लिखेंगे अपनी आत्मकथा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ समय में पत्नी से तलाक और कंगना रनौत से रोमांस तथा झगड़े के कारण सुर्खियों में बने रहे ऋतिक रोशन ने खुद अपनी नई छवि गढ़ने का फैसला लिया है। उनके पारिवारिक सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर आ रही है कि वह आत्मकथा लिखने की तैयारी कर रहे हैं।
हालांकि यह पूरी तरह से उनके जीवन की घटनाओं को नहीं बताएगी बल्कि ऐसे चुनिंदा संस्मरणों के पेश करेगी जिन्होंने ऋतिक को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ऋतिक का स्टार बनने का सफर आसान नहीं रहा है और एक्टिंग में आने से पहले वह हकलाते थे। उन्होंने कड़ी मेहनत करके अपनी इस कमजोरी पर विजय पाई।
स्टार बनने के बाद उन्हें मस्तिष्क में हुई गंभीर बीमारी से भी गुजरना पड़ा, जो ऑपरेशन के बाद ठीक हो सकी थी। एकाध बार वह शूटिंग के दौरान ऐसी दुर्घटना के भी शिकार हुए कि डॉक्टरों ने कहा वह कभी अपने पैरों पर चल नहीं पाएंगे। ऋतिक इन तमाम मुश्किलों से उबरे और स्टारडम को बरकरार रखा। ऋतिक अपने जीवन की कहानी में पाठकों को ऐसी बातों से रू-ब-रू कराएंगे जो जीवन में आगे बढ़ने का हौसला पैदा करती हैं।