क्या रचित सिंह के साथ डेट पर निकलीं हुमा कुरैशी? प्यार से निहारती दिखीं; फैंस को भी भाया अंदाज
Huma Qureshi And Rachit Singh Viral Video: हुमा कुरैशी की जिंदगी में प्यार की बहार आ चुकी है। इन दिनों उनका नाम रचित सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है। सोमवार देर रात दोनों को साथ देखा गया। फैंस ने भी इस रूमर्ड कपल के वायरल वीडियो को खूब पसंद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में इन दिनों एक नया कपल चर्चा में है। हुमा कुरैशी और रचित सिंह के रिलेशनशिप में होने की खबरें हैं। बीते दिनों रचित को लेकर एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर हुमा ने साझा की थी। सोमवार देर रात वह रचित के साथ डिनर डेट पर दिखीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।
रचित ने थामा हुमा का हाथ, प्यार से एक्ट्रेस ने निहारा
सोशल मीडिया पर हुमा कुरैशी और रचित सिंह का एक वीडियो वायरल है। इसमें दोनों ही एक कार से निकलते हैं। पैपराजी के सामने ही रचित, हुमा का हाथ थाम लेते हैं। यह देखकर हुमा मुस्कुराने लगती हैं। आगे वीडियो में बड़े प्यार से रचित को निहारती हुईं नजर आती हैं।
फैंस ने भी हुमा और रचित के इस वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी जमकर शेयर किए हैं।
विज्ञापन
रचित के नाम लिखी थी हुमा कुरैशी ने खास पोस्ट
हुमा और रचित सिंह फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में साथ अभिनय कर रहे हैं। इस फिल्म और रचित को लेकर एक पोस्ट बीते दिनों हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें वह लिखती हैं, 'कुछ कहानियां कैमरा चालू होने से बहुत पहले ही लिखी जा चुकी होती हैं। जब मैं पहली बार रचित से मिली, तो मुझे सिर्फ उनकी प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनका सब्र और शांत लगन भी बहुत प्रभावित कर गई।'
आगे पोस्ट में हुमा ने रचित के अभिनय, मेहनत और लगन की जमकर तारीफ की थी।
ये खबर भी पढ़ें: करियर के शुरुआती दौर में हुमा ने झोली बॉडी शेमिंग, बोलीं- शरीर और लुक्स को लेकर मिलते थे अजीब रिएक्शन
हुमा कुरैशी और रचित सिंह जल्द शादी करने वाले हैं, इन बातों को लेकर भी खूब अटकलें लगती हैं। बता दें कि रचित और हुमा अक्सर अपने दोस्तों की पार्टी में साथ दिखते हैं। अभी ऑफिशियली दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कबूल नहीं किया लेकिन इसे छिपाने की कोशिश भी कभी नहीं की है।