{"_id":"6a30de491923e65059040461","slug":"kala-hiran-film-controversy-producer-amit-jani-issue-legal-notice-to-actor-govind-namdev-demand-rs-50-lakh-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"'काला हिरण' फिल्म पर विवाद के बीच मेकर्स ने गोविंद नामदेव को भेजा नोटिस; मांगा 50 लाख रुपये हर्जाना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'काला हिरण' फिल्म पर विवाद के बीच मेकर्स ने गोविंद नामदेव को भेजा नोटिस; मांगा 50 लाख रुपये हर्जाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार
Kala Hiran Movie Controversy: फिल्म 'काला हिरण' की पहली झलक जब से सामने आई है, यह फिल्म विवादों में है। एक तरफ सलमान खान ने मेकर्स के खिलाफ केस किया है। वहीं, अभिनेता गोविंद नामदेव ने भी निर्माताओं पर आरोप लगाया कि उनसे सच्चाई छिपाई गई थी। अब निर्माताओं ने गोविंद नामदेव को कानूनी नोटिस भेजा है।
गोविंद नामदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फिल्म 'काला हिरण' लगातार सुर्खियों में हैं। इस पर विवाद चल रहा है। बीते दिनों फिल्म की पहली झलक सामने आई थी। इसे देख लगा कि यह सलमान खान के जीवन की एक घटना पर बनी है। इसे लेकर सलमान खान ने अदालत का रुख किया और फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग की है। वहीं, टीजर में अभिनेता गोविंद नामदेव भी नजर आए। वे वकील की भूमिका में कोर्ट में बहस करते दिखे। मगर, हकीकत में अब उन्हें खुद कानूनी नोटिस भेजा गया है, जो फिल्म के मेकर्स ने भेजा है। जानिए क्या है मामला?
Exclusive: ‘झूठ बोलकर शूट कराया’, फिल्म ‘काला हिरण’ में काम करने पर बाेले गोविंद नामदेव; सलमान को बताया दोस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद नामदेव ने क्या लगाया मेकर्स पर आरोप?
दरअसल, बीते दिनों गोविंद नामदेव ने विवादित फिल्म 'काला हिरण' के निर्माताओं पर आरोप लगाया कि उनसे सच्चाई छिपाकर शूटिंग कराई गई। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि वे सलमान खान के खिलाफ नहीं जा सकते। गोविंद नामदेव ने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में दावा किया कि मेकर्स ने उन्हें पूरी सच्चाई बताए बिना शूट कराया। उनका कहना है कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें पहली बार अहसास हुआ कि जिस फिल्म का हिस्सा वह बने, उसमें उनके साथ धोखा हुआ और उन्हें अंधेरे में रखकर इस्तेमाल किया गया।
मेकर्स ने भेजा लीगल नोटिस, मांगा हर्जाना
गोविंद नामदेव के इस दावे के बाद निर्माताओं ने उन्हें नोटिस भेजा है। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने गोविंद नामदेव को नोटिस भेजकर उनसे सात दिनों के अंदर 50 लाख रुपये हर्जाना और सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया है। पोस्ट में लिखा है, ''गोविंद नामदेव को लीगल नोटिस भेजा। सात दिन मे सार्वजनिक माफी मांगे और प्रोडक्शन हाउस को 50 लाख रुपया जुर्माना दें, अन्यथा कानूनी कार्यवाही होगी'।