सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanchita Ugales Co-Star Sorab Bedi Recalls Talking To Her Two Days Before Her Death

Sanchita Ugale: ‘दो दिन पहले ही हुई थी बात’, संचिता उगले की मौत पर को-स्टार का रिएक्शन आया सामने, कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 16 Jun 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Sanchita Ugale: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत से उनके दोस्त और इंडस्ट्री के लोग गहरे सदमे में हैं। अब उनके को-स्टार ने उनके सुसाइड पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। 

Sanchita Ugales Co-Star Sorab Bedi Recalls Talking To Her Two Days Before Her Death
संचिता उगले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ में उनके को-स्टार सौरभ बेदी ने भी इस दुखद खबर पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने बताया कि संचिता के सुसाइड से दो दिन पहले ही उन्होंने उनसे बात की थी। 

मैं उनके घर जाऊंगा और उनके परिवार से भी मिलूंगा
पापराजी से बात करते हुए सौरभ ने बताया कि उन्होंने संचिता से उनकी मौत से सिर्फ दो दिन पहले ही बात की थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे आज सुबह इस घटना के बारे में पता चला। शायद वह किसी परेशानी में थीं। मैंने दो दिन पहले उनसे बात की थी। मैं उनके घर जाऊंगा और उनके परिवार से भी मिलूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

तुम्हें मिस करूंगा
इससे पहले सौरभ ने सोशल मीडिया पर भी संचिता को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ शो का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘नहीं छोटू। तुम थी, हो और हमेशा मेरी फेवरेट रहोगी, तुम्हें मिस करूंगा।’

मिलने वाले थे हम यार
सौरभ ने संचिता के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की और एक भावुक नोट लिखा, ‘मिलने वाले थे हम यार।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sorab Bedi ♠️ (@sorabbedi)

विज्ञापन

संचिता उगले की मौत के बारे में
संचिता उगले का निधन रविवार, 14 जून को हुआ। वह 22 साल की थीं।

ये भी पढ़ें- संचिता उगले के निधन पर भावुक हुए उनके दादा, आत्महत्या पर दिया बड़ा बयान; कहा- ‘हमें आज तक समझ नहीं…’

पुलिस के अनुसार, यह घटना 14 जून को नालासोपारा ईस्ट के आचोले गांव स्थित साईं संतोषी बिल्डिंग में उनके घर पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed