सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah Khan revealed Akshay Kumar used to commute to set by helicopter every day during Tees Maar Khan shoot

जब अक्षय ने टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया हेलीकॉप्टर; खिलाड़ी की रईसी पर फराह खान का खुलासा, कहा- 'पैसे खा गया'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 Jun 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
सार

Akshay Kumar Commute By Helicopter: अभिनेता अक्षय कुमार समय के पाबंद हैं। वे सेट पर सही वक्त पर पहुंचते हैं। हाल ही में फराह खान ने भी उनकी इस मामले में तारीफ की। मगर, साथ ही एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया।

Farah Khan revealed Akshay Kumar used to commute to set by helicopter every day during Tees Maar Khan shoot
फराह खान-अक्षय कुमार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार इंडस्ट्री के टॉप सितारों में शामिल हैं। वे अपने अभिनय के अलावा फिटनेस और अनुशासन को लेकर भी जाने जाते हैं। हाल ही में फराह खान ने भी उनकी इस बात की तारीफ करी। साथ ही फराह खान ने अक्षय कुमार की रईसी को लेकर भी एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी फिल्म 'तीस मार खान' की शूटिंग के वक्त हेलीकॉप्टर से घर जाया करते थे। इस बात पर अक्षय कुमार ने सहमति जताई। 



रोज हेलीकॉप्टर से घर जाते थे खिलाड़ी कुमार
फराह खान ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के लिए अक्षय कुमार, राजपाल यादव और प्रियदर्शन के साथ मिलकर एक चैट शो किया। इसी दौरान कुछ दिलचस्प बातें शेयर करते हुए अक्षय कुमार से जुड़ी यह बात भी कही। चर्चा के दौरान फराह ने बताया कि 'तीस मार खान' के लिए मालशेज में शूटिंग चल रही थी। उन्होंने बताया, 'हम सभी वहीं ठहरते थे, क्योंकि वह मुंबई से ढाई घंटे दूर था। मगर, अक्षय कुमार रोज घर जाते थे। इसके बावजूद वे सेट पर समय से पहुंचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फराह खान ने की खिलाड़ी की तारीफ
इसके बाद फराह खान ने अक्षय कुमार की तरफ देखते हुए कहा कि बताओ अक्षय कैसे? इस पर अक्षय ने कहा, 'हेलीकॉप्टर से'। इस पर फराह ने कहा, 'पहली बार मैंने ऐसा एक्टर देखा, जो हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल कर रहा था'। हालांकि, कोरियोग्राफर ने आगे तारीफ करते हुए यह भी कहा कि अक्षय हमेशा समय पर पहुंचते थे। 8 बजे के कॉल टाइम पर अक्षय पौने आठ बजे वहां पहुंच जाते थे।
 



फराह खान ने क्यों कहा- 'मेरे पैसे खा गया'
वहीं, अक्षय कुमार ने अपने हेलीकॉप्टर से कम्यूट करने के अपने महंगे शौक को लेकर कहा, 'किसी को क्या दिक्कत है? प्रोड्यूसर मैं खुद था'। इस पर फराह खान ने कहा, 'मैं भी थी'। फिर मजाकिया अंदाज में बोलीं, 'मेरे पैसे खा गया'। अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं पैसे खा गया...? सबसे ज्यादा पैसे तूने उसी फिल्म से कमाए हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed