‘डू डाई डू’ का ट्रेलर रिलीज, बिना शोर हुमा कुरैशी ने मचाया कोहराम, कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी आए नजर
Huma Qureshi Movie Do Die Do Trailer: हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म ‘डू डाई डू’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में उनका खतरनाक अंदाज देखकर फैंस चौंक जाएंगे। इस ट्रेलर में फिल्म की कहानी भी काफी हद तक अंदाजा हो जाता है। जानिए, कैसा है फिल्म ‘डू डाई डू’ का ट्रेलर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘डू डाई डू’ का ट्रेलर में हुमा कुरैशी का लुक और किरदार दर्शकों को हैरान करने वाला है। इस थ्रिलर एक्शन ड्रामा फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस के बीच फैंस के बीच उत्सुकता पैदा हो सकती है। इस ट्रेलर में चंकी पांडे भी कॉमिक रोल से हटकर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आते हैं। साथ ही हुमा कुरैशी के कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जानिए वो कौन सा किरदार निभा रहे हैं।
देसी हिट वुमन बनीं हुमा कुरैशी
फिल्म ‘डू डाई डू’ के ट्रेलर में हुमा कुरैशी एक हिट वुमन बनी हैं, उनका अंदाज बिल्कुल देसी है। सादगी भरे पहने और एक छाते के साथ वह नजर आती हैं। लेकिन एक ही गोली में किसी का भी काम तमाम कर सकती हैं। वह ट्रेलर में कुछ लोगों की हत्या करती हुई नजर आती हैं। सबसे बड़ी बात इस फिल्म में उनका किरदार ना बोल सकता है और ना ही सुन सकता है।
विज्ञापन
रचित सिंह और चंकी पांडे का किरदार भी खास
हुमा कुरैशी की फिल्म ‘डू डाई डू’ के ट्रेलर में रचित सिंह भी नजर आए हैं। उनका किरदार एक सरदार व्यक्ति का है, जो हुमा कुरैशी के किरदार से प्यार कर बैठता है। इस किरदार के सामने हुमा कुरैशी के किरदार बेबी सच्चाई भी सामने आ जाती है। अब आगे क्या होगा? आखिर क्यों हुमा का किरदार हत्याएं करता है? इन बातों से पर्दा फिल्म रिलीज के वक्त ही उठेगा।
कब रिलीज होगी फिल्म?
नचिकेत सामंत निर्देशित फिल्म ‘डू डाई डू’ में हुमा कुरैशी, रचित सिंह के अलावा सीमा पाहवा, चंकी पांडे और सिकंदर खेर जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म को हुमा कुरैशी के भाई और एक्टर साकिब सलीम ने प्रोड्यूस किया है।