फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   I Helped Plan My Fathers Death Ram Kapoors Shocking Revelation In Lockupp Season 2

‘मैंने पिता की मौत की प्लानिंग में मदद की’, राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा; कहा- ‘मां आज भी बात नहीं करतीं’

Tue, 28 Jul 2026 07:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 28 Jul 2026 07:39 PM IST
सार

Ram Kapoor: एक्टर राम कपूर इन दिनों ‘लॉकअप सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
I Helped Plan My Fathers Death Ram Kapoors Shocking Revelation In Lockupp Season 2
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम कपूर ‘लॉकअप सीजन 2’ में अब तक कई खुलासे कर चुके हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने जो खुलासा किया, उसने सबको हैरान कर दिया। एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने पिता अनिल कपूर के आखिरी समय में उनका साथ दिया, जब उन्होंने दोबारा हुए पैंक्रियाटिक कैंसर से लड़ाई न करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन

मैंने पिता की मौत की प्लानिंग में मदद की
राम कपूर ने बताया कि उनके पिता 73 साल की उम्र में कैंसर से दोबारा जूझ रहे थे, लेकिन इस बार उन्होंने इलाज न करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग में उनकी मदद की। कोविड के समय उनका कैंसर वापस आ गया था। उन्होंने मुझे फोन पर बुलाया और कहा कि वह अब इस बीमारी से लड़ना नहीं चाहते।’

विज्ञापन

राम ने आगे बताया, ‘उन्होंने मुझसे साफ कहा कि वह अकेले नहीं जाना चाहते और मुझसे पूछा कि क्या मैं उनकी मदद कर सकता हूं। उन्होंने मुझे समझाया कि अगर मैं नहीं करूंगा तो वह अकेले ही यह कर लेंगे। ऐसे में मेरे पास कोई और ऑप्शन नहीं था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

I Helped Plan My Fathers Death Ram Kapoors Shocking Revelation In Lockupp Season 2
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मां और बहन आज भी मुझसे बात नहीं करतीं
एक्टर ने बताया कि जब उनके पिता ICU में भर्ती थे, तब वह हर समय उनके साथ रहे। राम ने कहा, ‘किसी को नहीं पता था कि उनका कोई इलाज नहीं चल रहा है। वह बस चाहते थे कि मैं उनका हाथ पकड़कर उनके साथ रहूं। उन्हें अकेले रहने से डर लगता था, मौत से नहीं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके जाने पर कोई रोए नहीं।’

इस भावुक कहानी को बताते हुए राम कपूर ने कहा कि इस घटना का असर उनके परिवार पर काफी पड़ा। उन्होंने कहा, ‘पांच साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन मेरी मां और बहन आज भी मुझसे बात नहीं करतीं। लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी और मौत दोनों को एक राजा की तरह जिया।’

I Helped Plan My Fathers Death Ram Kapoors Shocking Revelation In Lockupp Season 2
लॉकअप सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
‘लॉक अप 2’ के बारे में 
‘लॉक अप’ एक रियलिटी शो है, जिसमें सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को जेल जैसे घर में चार हफ्तों के लिए बंद किया जाता है। पहले सीजन को कंगना रनौत और करण कुंद्रा ने होस्ट किया था। इस बार शो में राम कपूर, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोटीवाला और शिवांगी जोशी जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'सनी देओल को निकालकर फिल्म में मुझे कास्ट कर लेना'; आमिर खान ने राजकुमार संतोषी से कही थी ये बात, जानिए क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed