फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Drop Sunny Deol and cast me instead why aamir khan said this to Batwara 1947 Director Rajkumar Santoshi

राजकुमार संतोषी की फिल्म से सनी देओल की छुट्टी कराना चाहते हैं आमिर खान? 'बंटवारा' के निर्देशक ने किया खुलासा

Tue, 28 Jul 2026 06:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 28 Jul 2026 06:33 PM IST
सार

Rajkumar Santoshi: नामी निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बंटवारा 1947' आ रही है, जिसमें सनी देओल लीड रोल में हैं। आज फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में निर्देशक ने एक मजेदार किस्सा साझा किया।

विज्ञापन
Drop Sunny Deol and cast me instead why aamir khan said this to Batwara 1947 Director Rajkumar Santoshi
राजकुमार संतोषी-सनी देओल-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजकुमार संतोषी और सनी देओल जब साथ में फिल्म लाते हैं तो धमाका होता है। ये जोड़ी दर्शकों को 'घायल', 'घातक' और 'दामिनी' जैसी फिल्में दे चुकी है। अब उनकी फिल्म 'बंटवारा 1947' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आज मंगलवार को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राजकुमार संतोषी ने आमिर खान से जुड़ी एक मजेदार बात बताई।

विज्ञापन


क्या आमिर ने कही सनी को फिल्म से निकलवाने की बात?
राजकुमार संतोषी ने कहा कि आमिर खान ने उनकी फिल्म में कास्टिंग की इच्छा जताई। मगर, सुझाव दिया कि वह फिल्म ऐसे लिखें, जैसे सनी देओल के लिए लिख रहे हों। राजकुमार संतोषी ने कहा, 'मैं जब सनी के लिए कुछ भी लिखता हूं, स्क्रिप्ट हो चाहें डायलॉग हो। आमिर खान मुझसे कहते हैं, 'राज तू सनी के लिए बहुत अच्छा लिखता है। एक काम करो स्क्रिप्ट सनी के लिए लिखना, लेकिन सनी को निकालकर मुझे कास्ट कर लेना उस पिक्चर में। तब बढ़िया फिल्म बनेगी'। यह किस्सा सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे।

विज्ञापन

बोले- 'सनी देओल इस फिल्म से लगे हुए हैं'
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राजकुमार संतोषी ने सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा, 'इस फिल्म में (बंटवारा 1947) वे लगातार लगे हुए हैं, एक इंच इधर-उधर नहीं हुए। यही फिल्म करनी है तो यही करनी है। जैसे ही गदर 2 हिट हुई फिर भी 'बंटवारा' तुरंत शुरू कर दी। मैं सनी देओल का बहुत शुक्रगुजार हूं'। वहीं, सनी देओल ने भी संतोषी की तारीफ की और कहा कि 'ढाई किलो का हाथ...' ये सब डायलॉग राज जी ने दिए हैं मुझे'।

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'बंटवारा' में सनी देओल के अपोजिट प्रीति जिंटा हैं। वहीं, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी अहम रोल मे हैं। आमिर खान ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed