'मुझे लगा मेरा बेटा आ गया'; शबाना आजमी ने साझा किया 'बंटवारा' का किस्सा; बोलीं- 'सनी देओल मेरे रक्षक बने'
Batwara 1947 Trailer: सनी देओल अभिनीत फिल्म 'बंटवारा 1947' में शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। आज फिल्म का ट्रेलर लॉन्च एक इवेंट में हुआ इस दौरान दिग्गज अभिनेत्री ने फिल्म के एक सीन का जिक्र किया। उन्होंने सनी देओल को रक्षक बताते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। जानिए क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'बंटवारा 1947' अगले महीने अगस्त में सिनेमाघरों में लगेगी। नाम से ही स्पष्ट है कि यह भारत-पाकिस्तान विभाजन पर बनी फिल्म है। ट्रेलर रिलीज हो चुका है। आज मंगलवार को आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी, एक्टर सनी देओल के अलावा अन्य कास्ट भी मौजूद रही। जावेद अख्तर और शबाना आजमी भी पहुंचे। शबाना आजमी ने फिल्म के एक मुश्किल सीन का जिक्र किया।
शबानी आजमी बोलीं- 'मैं बहुत बेबस थी, लेकिन सनी देओल आ गए'
शबाना आजमी ने फिल्म के एक सीन के बारे में चर्चा करते हुए सनी देओल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह सीन काफी मुश्किल था। जब सनी देओल आए तो उन्हें लगा कि उनका बेटा आ गया। अभिनेत्री की बात सुन सनी देओल भावुक हो गए। बता दें कि शबाना आजमी इस फिल्म में माई के रोल में हैं। फिल्म के एक सीन को अभिनेत्री ने 50 साल के करियर में सबसे मुश्किल सीन बताया। उन्होंने कहा, 'फिल्म में एक ऐसा सीन है जो बहुत ह्यूमिलिएटेड है। उस सीन में विलेन मुझे खींचकर लेकर जाता है। मेरा कुर्ता फाड़ देता है। फिर, सनी देओल आकर मेरे ऊपर दुपट्टा डालते हैं। उस वक्त मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मेरा बेटा आ गया। वे मेरे प्रोटेक्टर बने। मैंने उन्हें गले लगाया और ईश्वर का शुक्रिया कहा कि ये मेरे पास हैं। इन्होंने मुझे बचाया। मैं बहुत बेबस थी'।
सनी देओल ने कहा- 'मां पर थोड़ी भी आंच आई तो दुनिया भाड़ में जाए'
शबाना आजमी ने आगे कहा, 'एक कलाकार के तौर पर 50 साल के अनुभव के साथ इस सीन को मैंने बहुत सच्चाई के साथ महसूस किया। ऐसा मेरे को-एक्टर की वजह से हुआ कि यह सीन फिल्म में बहुत शानदार लगेगा। मैं सनी देओल को थैंक्यू कहना चाहती हूं'। इस दौरान सनी देओल भी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा, 'मैं जो भी फिल्म करता हूं, मैं कैरेक्टर में घुस जाता हूं। मैं उसी तरह से हर चीज में यकीन करता हूं। शबाना जी मेरी मां की भूमिका में हैं। मेरा जो किरदार है, कहता है। मां के ऊपर थोड़ी सी भी आंच आ जाए तो दुनिया भाड़ में जाए'। बता दें शबाना आजमी ने जिस सीन का जिक्र किया, उसकी झलक ट्रेलर में भी है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
इसके अलावा शबाना आजमी ने देओल परिवार के साथ काम करने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मेरी इससे पहले जो फिल्म पर्दे पर आई थी वो धरम जी के साथ थी, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। अब यह फिल्म सनी देओल ओर करण के साथ है। मैंने अभय देओल के साथ भी काम किया है। अब बॉबी से कहिए कि वे भी तैयार हो जाएं'। इस फिल्म में सनी देओल के अपोजिट प्रीति जिंटा हैं। आमिर खान ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।