अब फुटबॉल मैदान में जलवा बिखेरेंगे टाइगर श्रॉफ, प्रोफेशनल डेब्यू की तैयारी में एक्टर; डूरंड कप में आएंगे नजर!
Tiger Shroff Durand Cup: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अब अपने लंबे समय से चले आ रहे फुटबॉल के शौक को एक नए लेवल पर ले जाने जा रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर टाइगर श्रॉफ मुंबई एफसी की टीम में शामिल किया गया है और वह जल्द ही डूरंड कप में अपना प्रोफेशनल फुटबॉल डेब्यू कर सकते हैं।
टीम में रजिस्टर हो चुके हैं टाइगर
मुंबई एफसी के को-ओनर जोहेब अमरानी के मुताबिक, टाइगर इस समय टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और शिलॉन्ग में होने वाले ग्रुप स्टेज मैच के लिए टीम के साथ सफर भी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘टाइगर टीम में रजिस्टर हो चुके हैं और हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सब कुछ सही तरीके से हो। टाइगर जैसे बड़े स्टार के साथ सिक्योरिटी का भी खास ध्यान रखना होगा, खासकर छोटे शहरों में जहां भीड़ ज्यादा हो सकती है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘सोशल मीडिया आजकल बहुत तेजी से रिएक्ट करता है, इसलिए हमें हर चीज का ध्यान रखना पड़ता है। हमने उनसे एक तारीख भी तय की है। अगर सब ठीक रहा, तो वह एक मैच के लिए जरूर टीम के साथ जाएंगे। फिलहाल वह टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।’
टाइगर श्रॉफ का फुटबॉल सफर
टाइगर श्रॉफ 2024 में मुंबई एफसी के बनने के समय से ही इस क्लब से जुड़े हुए हैं और मुंबई डिस्ट्रिक्ट लीग में भी खेल चुके हैं।
जोहेब अमरानी ने बताया कि उन्होंने पहली बार 2023 में एक इंफ्लुएंसर्स लीग के दौरान टाइगर का खेल देखा था, जहां रणबीर कपूर और महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल थे।
मुंबई एफसी का डूरंड कप शेड्यूल
मुंबई एफसी अपने सभी ग्रुप स्टेज मैच शिलॉन्ग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलेगी। टीम 3 अगस्त को लांग्सनिंग एससी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 8 अगस्त को शिलॉन्ग लाजोंग और 11 अगस्त को नोंगकसेह एसएस एंड सीसी के खिलाफ मुकाबले होंगे।
अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि क्या टाइगर श्रॉफ मैदान में उतरकर अपने फुटबॉल स्किल्स से भी सबका दिल जीत पाएंगे या नहीं।
ये भी पढ़ें- Toxic Movie: ‘वाइल्ड और बेबाक है’, ‘टॉक्सिक’ को लेकर यश का बड़ा खुलासा, कहा- ‘फिल्म सबका दिमाग हिला देगी’