फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mallika Sherawats Wedding Almost Happened 13 Years Ago Learn The Full Story Here

Mallika Sherawat: 13 साल पहले होने वाली थी मल्लिका शेरावत की शादी, उम्र में इतना छोटा था लड़का; पढ़ें किस्सा

Tue, 28 Jul 2026 05:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 28 Jul 2026 05:19 PM IST
सार

Mallika Sherawat: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत की जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Mallika Sherawats Wedding Almost Happened 13 Years Ago Learn The Full Story Here
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीब 13 साल पहले मल्लिका शेरावत की शादी लगभग तय हो गई थी, लेकिन यह रिश्ता आखिर तक नहीं पहुंच पाया। आखिर ऐसा क्यों हुआ? जानिए। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
मल्लिका ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के रहने वाले विजय सिंह को अपने लाइफ पार्टनर के रूप में चुना था। विजय एक मॉडल और रेडियो जॉकी थे और दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी।

विज्ञापन

यह शो था ‘द बैचलरेट इंडिया मेरे ख्यालों की मल्लिका’, जो अमेरिकन शो ‘द बैचलर’ पर आधारित था। इस शो को रोहित रॉय ने होस्ट किया था और इसमें 30 लड़के मल्लिका का दिल जीतने के लिए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2013 में हुए फिनाले में विजय सिंह ने 29 कंटेस्टेंट्स को हराकर जीत हासिल की थी। उस समय मल्लिका 36 साल की थीं, जबकि विजय 24 साल के थे। शो के दौरान विजय ने ताजमहल के सामने उन्हें प्रपोज भी किया था, जो काफी चर्चा में रहा।

Mallika Sherawats Wedding Almost Happened 13 Years Ago Learn The Full Story Here
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम-@mallikasherawat

शो के बाद क्या हुआ?
शो खत्म होने के बाद दोनों कुछ समय तक साथ रहे, लेकिन फिर रिश्ता धीरे-धीरे खत्म हो गया। विजय सिंह ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया कि शो के बाद एक साल का कॉन्ट्रैक्ट था, जिसमें मल्लिका चाहें तो उस दौरान उनसे शादी कर सकती थीं।

विजय के मुताबिक, ‘करीब एक साल तक मल्लिका मुझे लॉस एंजेलिस बुलाती रहीं, लेकिन मैं वहां नहीं जा सका। बाद में उन्होंने इशारों में कहना शुरू किया कि मैं उनके लिए बहुत छोटा हूं और लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप काम नहीं करता। इसके बाद उन्होंने मेरे फोन उठाने भी बंद कर दिए, तो मैंने भी कोशिश करना छोड़ दिया।’

उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें लगता है कि ऐसे रियलिटी शोज काफी हद तक फेक होते हैं और सब कुछ कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से चलता है।

Mallika Sherawats Wedding Almost Happened 13 Years Ago Learn The Full Story Here
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat

अब दोनों क्या कर रहे हैं?
रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय सिंह अब मॉडलिंग और एक्टिंग छोड़ चुके हैं और धर्मशाला में अपना बिजनेस करते हैं। वह एडवेंचर कैंप और होमस्टे चलाते हैं। उनकी शादी अपनी बचपन की दोस्त सुनीता से हो चुकी है और उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम विवियाना है।

वहीं दूसरी तरफ, मल्लिका शेरावत अब एक नए रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में नजर आने वाली हैं, जिसे करण जोहर होस्ट कर रहे हैं। इस शो में 21 कंटेस्टेंट्स होंगे और इसमें ट्रस्ट, स्ट्रैटेजी और गेमप्ले का दिलचस्प खेल देखने को मिलेगा। यह शो 15 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

ये भी पढ़ें- Toxic Movie: ‘वाइल्ड और बेबाक है’, ‘टॉक्सिक’ को लेकर यश का बड़ा खुलासा, कहा- ‘फिल्म सबका दिमाग हिला देगी’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed