फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Batwara 1947 Movie Trailer Release Starring Sunny Deol Produce By Aamir Khan Production

Batwara 1947: ‘मां अपने आप में एक मजहब है..’, ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज; दमदार अंदाज में दिखे सनी देओल

Tue, 28 Jul 2026 02:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 28 Jul 2026 02:04 PM IST
सार

Batwara 1947 Trailer Released: फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें सनी देओल और कई चर्चित कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में बंटवारे के दर्द की कहानी को दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Batwara 1947 Movie Trailer Release Starring Sunny Deol Produce By Aamir Khan Production
फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

विस्तार

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल लीड रोल में हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर कैसा है, यहां जानिए। 

विज्ञापन

ट्रेलर में इंसानी जज्बातों और बंटवारे के दर्द को किया बयां 
फिल्म के ट्रेलर में 1947 के बंटवारे का समय दिखाया गया है। इसमें एक परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी बंटवारे की हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से बदल जाती है। जो लोग कभी साथ रहते थे, वो अब बंटवारे के कारण बिछड़ गए हैं। इसी बीच सनी देओल ट्रेलर में एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आते हैं, जो किसी भी हाल में अपने जमीर से समझौता नहीं करता है। वहीं शबाना आजमी एक बुजुर्ग महिला के रोल में हैं, जो इंसानियत पर सबका भरोसा बनाए रखती हैं। 
प्रीति जिंटा भी ट्रेलर में नजर आती हैं, वह बंटवारे के मुश्किल दौर का सामना मजबूती से करती नजर आती हैं। इस तरह देखा जाए तो फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर में एक भावुक करने वाली कहानी की झलक मिलती है। इसमें भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाया गया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में उम्दा कलाकारों की मिली झलक 
‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर में कई उम्दा कलाकारों की भी झलक मिली। फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार दिखाई दिए। फिल्म में शबाना आजामी दुर्गावती देवी का रोल कर रही हैं, यह फिल्म में एक अहम किरदार है। इस फिल्म का म्यूजिक ए. आर रहमान ने तैयार किया है। जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। 

विज्ञापन

Batwara 1947 Movie Trailer Release Starring Sunny Deol Produce By Aamir Khan Production
फिल्म 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे फिल्म के सितारे
फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर लॉन्च भी मुंबई में रखा गया। इसमें सनी देओल, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, करण देओल जैसे सेलेब्स नजर आए। सभी ने साथ में फोटो क्लिक करवाई। शबाना आजमी की तबीयत खराब थी, फिर भी वह ट्रेलर लॉन्च इवेंट पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed