फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fans Loved The Trailer Of Partition 1947' Know The Reaction Of Users

‘सनी पाजी ने गर्दा उड़ा दिया’, फैंस को पसंद आया 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर, जानें यूजर्स का रिएक्शन

Tue, 28 Jul 2026 03:21 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 28 Jul 2026 03:21 PM IST
सार

Batwara 1947 Trailer Reaction: आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज हो चुकी है। जानिए ट्रेलर को लेकर दर्शकों का क्या रिएक्शन है। 

विज्ञापन
Fans Loved The Trailer Of Partition 1947' Know The Reaction Of Users
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें सनी देओल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जानिए फैंस को फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा। 

विज्ञापन

Fans Loved The Trailer Of Partition 1947' Know The Reaction Of Users
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स को कैसा लगा ट्रेलर?
आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल लीड रोल में हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है। ट्रेलर को लेकर दर्शकों का रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। ज्यादातर फैंस को ट्रेलर काफी दमदार लगा। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘रौंगटे खड़े हो गए।’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘दूसरी गदर आने वाली है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Fans Loved The Trailer Of Partition 1947' Know The Reaction Of Users
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल की एक्टिंग की तारीफ 
वहीं कुछ लोगों ने सनी देओल के एक्टिंग की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा- ‘सनी पाजी ने तो गर्दा उड़ा दिया।’ दूसरे ने लिखा- सनी देओल एक बार फिर ब्लॉकबस्टर लाएंगे। वहीं कुछ यूजर्स ने इसके रिलीज डेट को लेकर कहा कि अब बस 14 अगस्त का इंतजार है। 

विज्ञापन

Fans Loved The Trailer Of Partition 1947' Know The Reaction Of Users
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

किस पर आधारित है फिल्म 'बंटवारा 1947' 
सनी देओल की यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर बनी है, जो 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द की कहानी दिखाती है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जावेद अख्तर ने गाने लिखे हैं। 

Fans Loved The Trailer Of Partition 1947' Know The Reaction Of Users
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
'बंटवारा 1947' में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी नजर आएंगे। 'बंटवारा 1947' इस साल 14 अगस्त को रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- Batwara 1947: ‘मां अपने आप में एक मजहब है..’, ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज; दमदार अंदाज में दिखे सनी देओल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed